छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगारों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही सरकारी नौकरी निकलने वाली है। सरकार के तीन विभागों में 2 हजार 492 पदों पर नई भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसमें बस्तर फाइटर्स नाम से बनाए जा रहे पुलिस बल में ही 2100 भर्तियां शामिल हैं। गृह विभाग ने आज इस बल के गठन को मंजूरी दे दी है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गृह (पुलिस), राजस्व तथा खाद्य विभाग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अनुमति जारी करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उनके इस निर्देश के बाद सरकारी नौकरी के कुल 2492 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। बघेल ने इन विभागों के अतिरिक्त अन्य सभी विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

सरकारी नौकरी- 'बस्तर फाइटर्स' 2100 पद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज लिए गए निर्णय के फलस्वरुप गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत ' बस्तर फाइटर्स ' बल के गठन की मंजूरी जारी की गई, जिसमें 2100 पदों के भर्ती की अनुमति दी गई है। बस्तर के जिलों को होगा ज्यादा फायदा नक्सलियों से लोहा लेने के लिए तैयार किए जा रहे बस्तर फाइटर्स विशेष बल का सबसे ज्यादा फायदा दक्षिण बस्तर के जिलों को मिलेगा। बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा के अलावा नारायणपुर जिले के कई गांव आज भी नक्सलियों के कब्जे में हैं। नक्सली इन गांव के युवाओं को संगठन में शामिल करने की कोशिशों में लगे रहते हैं। ऐसे में नक्सलवाद का दंश झेल रहे इन गांव के युवाओं की पुलिस में भर्ती होती है, तो काफी हद तक इन इलाकों से नक्सली बैकफुट पर चले जाएंगे। स्थानीय युवा बस्तर की भौगोलिक स्थिति और भाषा से परिचित भी हैं। इसका बड़ा फायदा पुलिस को अभियानों के दौरान मिलेगा। बजट सत्र में सरकार ने की थी विशेष बल गठन की घोषणा राज्य सरकार ने बजट सत्र में इस बल के गठन की घोषणा की थी। इसके बाद स्वीकृति का इंतजार था। 26 जुलाई को इसका स्वीकृति पत्र जारी किया गया। बस्तर संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर व कोंडागांव में इस बल के लिए प्रत्येक जिले में 300-300 युवाओं की भर्ती होनी है।

301 पटवारियों के पदों पर नयी भर्ती

इसी तरह राजस्व विभाग ने मैदानी स्तर पर 301 पटवारियों के पदों पर नयी भर्ती की जाने की अनुमति दी है। खाद्य विभाग में भी 84 खाद्य निरीक्षकों के साथ-साथ कुल 91 पदों में भर्ती होनी है।

जल्द जारी होंगे विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पूरी तैयारी के बाद जल्दी ही इसके विज्ञापन जारी कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पटवारियों की भर्ती होने से किसानों और नागरिकों की राजस्व प्रशासन से संबंधित समस्याओं और मांगों का त्वरित निराकरण स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। खाद्य निरीक्षकों की भर्ती होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का क्रियान्वयन बेहतर होगा।

तैयारियां कर दें शुरू- भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवाओँ का आह्वान किया है कि वे इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए अच्छी मेहनत और लगन के साथ तैयारियां करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को रिक्त पदों का परीक्षण कर उन पर सीधी भर्ती किए जाने की कार्ययोजना बना कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

पटवारी भर्ती से किसानों की समस्या का होगा निराकरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोविड संक्रमण के कारण उत्पन्न विषम आर्थिक संकट के बावजूद राज्य सरकार लगातार युवाओं सहित सभी वर्ग के प्रदेशवासियों के हित में निर्णय ले रही है। बस्तर फाइटर्स दल के गठन से जहां बस्तर के स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं स्थानीय युवाओं के अनुभवों का लाभ पुलिस बल को भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पटवारियों की भर्ती होने से किसानों एवं नागरिकों की राजस्व प्रशासन से संबंधित समस्याओं एवं मांगों का त्वरित निराकरण स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। खाद्य निरीक्षकों की भर्ती होने से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण होगा। भर्ती की अनुमति जारी होते ही भर्ती विज्ञापन एवं परीक्षा आयोजन की कार्यवाही करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा सम्पूर्ण प्रक्रिया को त्वरित गति एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया यह भी पढ़े- Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे 

यह भी पढ़े- बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल गिरफ्तार, हुई जेल, जानें पूरा मामला

यह वीडियो देखें-