पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरोना संक्रमित, कुछ दिन आईसोलेशन में रहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरोना संक्रमित, कुछ दिन आईसोलेशन में रहेंगे रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पूर्व सीएम हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। तबीयत खराब होने पर कोविड टेस्ट कराया। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण को देखते हुए कुछ दिन आईसोलेशन में रहेंगे। विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। अब पूर्व सीएम इसमें हिस्सा नहीं लेंगे। https://twitter.com/drramansingh/status/1551092105107320832 बता दें कि कल प्रदेश में 511 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है, वहीं 458 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वर्तमान में छग में 3830 कोरोना मरीज एक्टिव है। लगातार नए संक्रमित भी मिल रहे है। सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर में है।