छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण में वृद्धि, मिले 543 नए मरीज, जानें अपने जिले का हाल

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण में वृद्धि, मिले 543 नए मरीज, जानें अपने जिले का हाल रायपुर। छत्तीसगढ़ मे कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में सोमवार को 543 नये मरीज मिले हैं। दुर्ग में मरीजों की संख्या 105 रही। वहीं रायपुर में 82 मरीज की पहचान की गई। राजनांदगांव में 40 नये मरीज मिले है, जबकि बालोद में 23 मरीज के साथ 1 मौत भी हुई है। इलाज के बाद 465 मरीज स्वस्थ हुए। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3 हजार 890 है। महासमुंद में 26, बिलासपुर में 24, रायगढ़ में 13, कोरबा में 49, सरगुजा में 21 नये मरीज मिले हैं। जशपुर में 33, सरगुजा में 22 और कांकेर में 13 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज कोरोना की पॉजेटिविटी रेट 5.20 हैं। प्रदेश में आज कुल 10 हजार 449 सैंपल की जांच हुई, जिसमें से 543 नये कोरोना केस मिले हैं।