छत्तीसगढ़, ओपन स्कूल अवसर परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें

छत्तीसगढ़, ओपन स्कूल अवसर परीक्षा का टाइम टेबल जारी, देखें रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित मुख्य / अवसर परीक्षा सितम्बर 2022 की समय सारिणी का निर्धारण किया गया है जिसमें हायर सेकण्डरी की परीक्षा दिनांक 01.09.2022 से प्रारंभ होकर दिनांक 21.09.2022 तक एवं हाईस्कूल की परीक्षा दिनांक 01.09.2022 से प्रारंभ होकर दिनांक 16.09.2022 तक आयोजित होगी। छात्र / छात्राएं अपनी परीक्षा से संबंधित समय-सारिणी का समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है एवं कार्यालय की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी समय-सारिणी उपलब्ध है जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते है।   o