छत्तीसगढ़ में महंगी होगी बिजली! विधानसभा में विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक पारित रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। 25 जुलाई को विधानसभा में छत्तीसगढ़ विद्युत शुल्क संशोधन विधेयक पारित किया गया। संशोधन विधेयक के पारित होने के साथ ही अब ऊर्जा प्रभार में बढ़ोतरी होगी। घरेलू उपभोक्ताओं पर ऊर्जा प्रभार में बढ़ोतरी की गई है। 8% प्रतिशत से बढ़ाकर 11% किया गया। 3% की बढ़ोत्तरी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए की गई है। मिनी स्टील प्लांट और फेरो एलॉयज इकाईयों के लिए 6% से बढ़ाकर 8% प्रतिशत किया गया। वहीं आट्टा चक्की, आईल, थ्रेसर, एक्सपेलर के लिए 3% से बढ़ाकर 4% किया गया है। गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 12% प्रतिशत से बढ़ाकर 17% किया गया है। सीमेंट उद्योग में 15% से बढ़ाकर 21% किया गया है। 25 हॉर्सपावर तक के एल टी उद्योगों के लिए 3% से बढ़ाकर 4% किया गया है।