भाजपा का ऐतिहासिक जंगी प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के लिए किया कूच रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते नशे के कारोबार और बढ़ते अपराध के खिलाफ हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं विधानसभा का घेराव किया। यह आंदोलन पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत एवं भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में किया गया। भाजपा ने नेताओँ ने बताया कि सरकार के रवैया के खिलाफ नाराज जनता ने स्वस्फूर्त इस आंदोलन में अपनी भागीदारी दी। हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता नाकाम कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े, जिसे पुलिस ने लोधिपारा चौक पर बेरिकेट व टीन की दीवार लगाकर रोकने का प्रयत्न किया। परंतु हजारों लोगों के उत्साह व सरकार के खिलाफ नाराजगी के सैलाब को भूपेश की कोई भी पुलिस रोक नहीं पाई। प्रदर्शन कर रही जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार भूपेश सरकार की कमजोर पुलिस के भारी रोकथाम और विशाल बेरिकेटिंग भी कार्यकर्ताओं के उत्साह व जनता की नाराजगी के सामने टूट गई है। उसी प्रकार जल्द ही प्रदेश की जनता कांग्रेस के भूपेश सरकार का गुरूर भी तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार के लचर व्यवस्था के कारण आज रायपुर चाकूपुर बनता जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने युवाओं के हाथ में रोजगार देने के बजाय उन्हें नशे में डुबा कर उनके हाथों में हथियार थमा दिए हैं। कांग्रेस सरकार चाहती है कि युवा अपना भविष्य लहूलुहान कर ले। परंतु भाजपा शांति के टापू इस छत्तीसगढ़ को बर्बाद नही होने देगी। कार्यकर्ताओं के जन सैलाब का नेतृत्व करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत को भूपेश सरकार की पुलिस ने अलोकतांत्रिक ढंग से गिरफ्तार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा राजधानी रायपुर में अफीम, चरस, गांजा सहित विभिन्न नशीले पदार्थ आसानी से उपलब्ध है। लगातार शहर में इनके कारण अनाचार, लूट, छुरेबाजी जैसे घटनाक्रम हो रही हैं, परंतु छत्तीसगढ़ की सत्ता में बैठी पार्टी के राजनीतिक प्रश्रय के कारण अपराधी आसानी से छूट जाते हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में शासन प्रशासन और कानून जैसी कोई व्यवस्था नहीं बची । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज जनता और कार्यकर्ताओं के आक्रोश से उन्हें समझ में आ जाना चाहिए कि राजनीति से ऊपर उठकर अगर वे निष्पक्ष कार्यवाही करके शहर की कानून व्यवस्था ठीक नहीं करेंगे तो भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर से जनता को लेकर रायपुर शहर के प्रत्येक थाने और प्रशासन के मुखिया को चैन से बैठने नहीं देगी। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा इस शहर में जिस प्रकार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। अपराधी गण बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। उससे ऐसा लगता है कि सरकार ने इसे उद्योग का दर्जा देकर उसकी फ्रेंचाइजी बॉट दी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार का इतना नैतिक पतन हो गया है कि उनकी शह में देह व्यापारी थ्री स्टार होटलों में अपनी दुकान सजा रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा ऐसी अनैतिक सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आज भाजपा कार्यकर्ता ने विधानसभा घेराव का शंखनाद किया है। रायपुर में निवासरत सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। आज के घेराव में मुख्य रूप से भाजपा नेता व पूर्व विधायक नंदे साहू सच्चिदानंद उपासने, केदार गुप्ता,वर्धमान सुराना ,अशोक पांडे, छगन मूंदड़ा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,गोवर्धन खंडेलवाल ,अंजय शुक्ला, अमित साहू, सुभाष तिवारी, जिला महामंत्री ओमकार बैस, लोकेश कावड़िया, मीनल चौबे, अनुराग अग्रवाल, पुष्पेन्द्र उपाध्याय, योगी अग्रवाल,किशोर महानंद, अमरजीत छाबड़ा, चंद्रेश शाह ,श्यामा चक्रवर्ती, बजरंग खंडेलवाल , मृत्युंजय दुबे, प्रमोद दुबे, रोहित साहू, अमित मैसेरी, अकबर अली,मनीषा चंद्राकर , मुरली शर्मा, राजीव मिश्रा,सुनील चौधरी, खेम सेन, सावित्री जगत, ज्ञानचंद चैधरी, सीमा संतोष साहू,गोविंदा गुप्ता, राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी, तुषार चोपड़ा, सचिन मेघानी,गज्जू साहू ,महादेव नायक , उमेश घोरमोड़े, सालिक ठाकुर, संजू नारायण ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, जितेंद्र धुरंधर, आकाश विग, रविंद्र सिंह ,जसपाल सिंग रंधावा , मंजुल श्रीवास्तव, ने गिरफ्तारी दी।