Indian Army SSC Tech भर्ती में ग्रेजुएट के लिए मौका, नोटिफिकेशन जारी

Indian Army SSC Tech 2022 : इंजीनियरिंग की डिग्री बीई या बीटेक करने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का मौका है। भारतीय सेना ने 60th Men SSC Tech और 31th Women SSC Tech (शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भारतीय सेना ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंडियन आर्मी एसएससी टेक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2022 है. 60th Men SSC Tech और 31th Women SSC Tech कोर्स अप्रैल 2023 में शुरू होगा। योग्यता- शैक्षिक योग्यता- उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग की बैचलर डिग्री होनी चाहिए. इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं। भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों की विधवाओं के लिए शैक्षिक योग्यता- SSCW (नॉन टेक्निकल) (नॉन यूपीएससी)- किसी भी विषय में ग्रेजुएट। SSCW(टेक्निकल)- बीई या बीटेक इंजीनियरिंग के किसी भी स्ट्रीम में। सैलरी- लेफ्टिनेंट लेवल 10 – 56,100 – 1,77,500 कैप्टन लेवल 10बी – 61,300-1,93,900 मेजर लेवल 11 – 69,400-2,07,200 लेफ्टिनेंट कर्नल लेवल 12ए – 1,21,200-2,12,400 कर्नल लेवल 13 – 1,30,600-2,15,900 ब्रिगेडियर लेवल 13ए – 1,39,600-2,17,600 मेजर जनरल लेवल 14 – 1,44,200-2,18,200 लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल लेवल 15 – 1,82,200-2,24,100 लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी + स्केल लेवल 16 – 2,05,400-2,24,400 वीसीओएएस/सेना कमांडर/लेफ्टिनेंट जनरल (एनएफएसजी) – लेवल 17 2,25,000/- (फिक्स्ड) सीओएएस लेवल 18 – 2,50,000/- (फिक्स्ड)