सरगुजा। जिले के मैनपाट कमलेश्वरपुर थाना अंतर्गत बीती रात सिरफिरे युवक ने अपने परिवार पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक की मां, बहन और भतीजा घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान मां की मौत हो गई, जबकि बहन व भतीजे की हालत गंभीर है। चाकू से हमला करने के बाद युवक फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वहीं मामले में पुलिस का कहना है कि थाना कमलेश्वरपुर से आज सुबह उन्हें सूचना प्राप्त हुई की आरोपी ने अपनी मां व परिवार के सदस्यों को जख्मी कर दिया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं धारा 302 के तहत मामले की अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। परिजनों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है। पूर्व में भी युवक को पागलपन के दौरे पड़ते रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से मैनपाट क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक टीवी टावर रोड से 3 बच्चे अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक घर की दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में तीन बच्चे आ गए। दीवार की ईटों के नीचे दबने से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।इस हादसे में 2 बच्चे घायल है। चक्रधर नगर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल बच्चों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद बच्चे के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में…
यह भी पढ़े- बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा…
यह वीडियो देखें-