बलौदाबाजार: जिला बलौदा बाजार में नर्सिंग कॉलेज प्रारंभ हो जाने से लोगों में हर्ष व्याप्त है। वहीं उच्च शिक्षा के लिए अब लंबी दूरी तय की मजबूरी खत्म होने से लोगों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार बिलाईगढ़ एवं आसपास के सुदूर गांवों के छात्र-छात्राओं को नर्सिंग • कोर्स की पढ़ाई करने के लिए लगभग 200 से 300 किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ता था, लेकिन अब बलौदाबाजार में कॉलेज खुल जाने से दूर जाना नहीं पड़ेगा। नजदीक में ही पढ़ाई की सुविधा मिलने से छात्र छात्राओं व पालकों में हर्ष व्याप्त है। कई पालकों का कहना है कि बच्चों को बहुत दूर जाकर पढ़ाई करनी पड़ती थी। किंतु अब पचास किलोमीटर दायरे में बालोदबाजार में नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई की सुविधा मिल जाने से लोगों को हर दृष्टिकोण से सुविधाजनक एवं फायदेमंद साबित होगा । ज्ञात हो कि लाइफ केयर अस्पताल बलोदा बाजार में बीएससी नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई इस सत्र से प्रारंभ हो रही है जिसे लेकर लोगों में उत्सुकता एवं हर्ष का माहौल व्याप्त है। ग्राम कोकड़ी रिसदा रोड बलोदा बाजार में छत्तीसगढ़ शासन एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसलिंग से मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश प्रारंभ को लेकर लोगों में अपार हर्ष व्याप्त है।