भाटापारा: समीपस्थ ग्राम खोलवा स्थित नारायणी कुंज में 2 अगस्त से 8 अगस्त तक सीहोर के प्रदीप मिश्रा के द्वारा शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 1 लाख स्क्वेयर फीट में भव्य डोम तैयार किया जा रहा है। इसमें देश के कोने कोने से लगभग 1 लाख भक्तगण आने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत के पूर्व सभापति अश्वनी शर्मा ने बताया कि वे अपने दादा दादी की स्मृति में शिव पुराण का आयोजन करवा रहे हैं। भाटापारा यातायात थाना प्रभारी नरेश कांगे ने स्थल निरीक्षण कर पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। भाटापारा, बिलासपुर व सुमा तीनों ओर से 1 किलोमीटर पहले वाहन रोक दिए जाएंगे। साथ ही कथा समय बड़े वाहनो को तरेंगा से देवरी को ओर डायवर्ट किया जाएगा।