गंडई पंडरिया : 9 माह बीत जाने के बाद भी नहीं लगा नया प्रवेश द्वार, अधिकारियों को इसका इंतजार

गंडई पंडरिया। शहर की पहचान मुख्य मार्ग पर लगाये गए प्रवेश द्वार से होता है। लेकिन वह गिरे हुए अवस्था में हो तो क्या कहे। ऐसा ही मामला गंडई नगर का है, जहां विगत 9 माह से प्रवेश द्वार गिरा पड़ा हुआ है। जिसकी ओर जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है। जिसके चलते शहर अपनी खूबसूरती खोने लगी है।

9.35 लाख की लागत से प्रवेश द्वार

गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पंचायत गंडई में वर्ष 2012-13 में अधोसंरचना मद से 9 लाख 35 हजार रुपए की लागत से धमधा- गंडई मार्ग पर प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया था। जिससे राहगीरों को नगर में स्थित विभिन्न स्थानों सहित धार्मिक स्थलों कि आसानी से जानकारी मिल सके। वहीं आम राहगीरों को आने जाने संबंधी सुविधाओ की जानकारी होती रहे। इस उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया था. लेकिन  जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते वह उद्देश्य से भटक गया है। स्वागत द्वार को विगत 9 दिसंबर को मध्यरात्रि में ट्रक क्रमांक सी जी 07 बी एम 7574 के चालक द्वारा तेजी से लापरवाही पूर्वक जेक से डाला उठाकर चलाये जाने के कारण पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे निकाय को लगभग 10 लाख रुपए की क्षति हुई हैं।

मंत्री के पहुंचने पर प्रवेश द्वार हटाया गया

जानकारी के अनुसार, 10 दिसंबर को ही जनपद सदस्य निधि से स्वीकृत ग्राम नर्मदा में नवीन जैतखाम के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पीएचई मंत्री व अहिवारा विधायक गुरु रूद्रकुमार का इसी मार्ग से आगमन हुआ था। मार्ग में बाधा ना हो इसलिए पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत द्वारा आनन-फानन में क्षतिग्रस्त प्रवेश द्वार को वहां से हटाया गया था। लेकिन कार्यक्रम निपटने के बाद से आज तक द्वार का कोई कायाकल्प नहीं हो पाया है। जिससे जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की निष्क्रियता को बयां करती है। बीमा कंपनी से क्लेम मिलने का इंतजार सीएमओ  प्रमोद शुक्ला का कहना है कि दुर्घटना ग्रस्त प्रवेश द्वार के संबंध में क्लेम किये है। कुछ दिन पहले बीमा कंपनी से कर्मचारी आये थे। जल्द राशि मिलते ही प्रवेश द्वार लगाया जाएगा।  यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े-  बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल गिरफ्तार, जानें पूरा मामला यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा… यह वीडियो देखें-