रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 1 अगस्त को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश वहां कन्नौजिया कुर्मी समाज के नवनिर्मित धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11ः30 बजे प्रस्थान कर 12ः10 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शिवरीनारायण में कन्नौजिया कुर्मी समाज की नव निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिवरीनारायण से हेलीकॉप्टर से 2ः45 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।
