कम बारिश से किसान चिंतित, इस इलाके में अकाल की आशंका, मुख्यमंत्री ने नजरी आंकलन के दिए निर्देश

कम बारिश से किसान चिंतित, इस इलाके में अकाल की आशंका, मुख्यमंत्री ने नजरी आंकलन के दिए निर्देश रायपुर। सरगुजा संभाग में कम बारिश हुई है। इससे इलाके में अकाल पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नज़री आंकलन का निर्देश ज़ारी कर दिया है। सरगुजा संभाग के कांग्रेसी विधायकों द्वारा कुछ क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए आंकलन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को भी कलेक्टरों से चर्चा कर स्थिति पर नज़र बनाये रखने को कहा है। बता दें कि बीते दिनों सरगुजा संभाग के विधायक बृहस्पति सिंह और चिंतामणि महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सूखे की स्थिति की जानकारी दी थी। विधायकों ने पत्र में कहा था कि संभाग के बलरामपुर, जशपुर और सरगुजा जिलों में 40 प्रतिशत से भी काम वर्षा हुई है। जिसके आधार पर विधायकों ने इन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को फसल मुआवज़ा देने की मांग की थी। जिसके बाद आज मुख्यमंत्री ने सरगुजा और बाकीं क्षेत्रों में जहां-जहां भी अकाल की आशंका नज़र आ रही है वहां आंकलन के निर्देश दिए हैं।