एंबुलेंस में सागौन की तस्करी, स्वास्थ्य विभाग का अफसर पकड़ा गया

एंबुलेंस में सागौन की तस्करी, जांच में स्वास्थ्य विभाग का अफसर पकड़ा गया बीजापुर। बॉलीवुड फिल्म पुष्पा में एंबुलेंस से सागौन की तस्करी करते दिखाया गया था। ठीक उसी तरह का मामला छत्तीसगढ़ के लिए बीजापुर जिले से आया है, लेकिन में तस्कर कोई हीरो नहीं स्वास्थ्य विभाग का डिप्टी डायरेक्टर है।  दरअसल, वन विभाग की टीम ने आज पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर लल्लन सिंह को सागौन की तस्करी करते पकड़ा है। खास बात यह है कि उस फिल्मी स्टाइल में डिप्टी डायरेक्टर साहब एंबुलेंस खुद ड्राइव करते हुए सागौन की चिरान ले जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, वन विभाग के सूचना मिली कि एंबुलेंस के जरिए सागौन की तस्करी की जा रही है। इस पर टीम ने भोपालपट्नम चेकपोस्ट पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक सरकारी एंबुलेंस तेज रफ्तार में बीजापुर की ओर जाती दिखाई दी। वनकर्मियों ने एंबुलेंस रोकी तो उसके ड्राइवर ने खुद का परिचय पशु चिकित्सा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर लल्लन सिंह के रूप में दिया। साथ ही जरूरी काम से बीजापुर जाने की बात कही। इसके बाद भी कर्मचारियों ने एंबुलेंस की जांच कराने को कहा। तलाशी के दौरान एंबुलेंस के अंदर सागौन की लकड़ियां बरामद हुईं। सरकारी वाहन में सागौन तस्करी की घटना से हड़कंप मच गया।