सरकारी कार्यालय में जरूरी काम तो जल्द निपटा लें, अगस्त में सिर्फ 11 दिन खुलेंगे दफ्तर

सरकारी कार्यालय में जरूरी काम तो जल्द निपटा लें, अगस्त में सिर्फ 11 दिन खुलेंगे दफ्तर रायपुर। अगस्त महीने शासकीय कार्यालय में आपका जरूरी काम है, तो ये खबर आपके लिये बेहद जरूरी है, क्योंकि अगस्त महीने के 31 दिनों में सिर्फ 11 दिन ही कार्यालय खुलेंगे। बाकी 20 दिन बंद रहेगा। गौरतलब है कि, 22 अगस्त से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने हड़ताल का निर्णय लिया है। उससे पहले ही 9 दिनों तक विभिन्न अवकाशों के चलते दफ्तर बंद रहेंगे। 6 व 7 अगस्त को शनिवार व रविवार की छुट्टी है।  8 अगस्त सोमवार को दफ्तर खुलेंगे। फिर 9 अगस्त को मोहर्रम की छुट्टी है। 10 अगस्त को दफ्तर खुलेंगे फिर 11 को रक्षाबंधन की छुट्टी है। 12 को एक दिन आफिस लगने के बाद 13 व 14 को फिर शनिवार व रविवार की छुट्टी है और फिर सोमवार को 15 अगस्त की छुट्टी है। 17 को हलषष्ठी का ऐच्छिक अवकाश हैं। 18 को ऑफिस खुलने के बाद 19 को जन्माष्टमी का अवकाश हैं। फिर 20 व 21 को फिर से शनिवार व रविवार का अवकाश हैं। 22 अगस्त सोमवार से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अनिश्चित कालीन हड़ताल की घोषणा की है। इस हफ्ते शनिवार व रविवार को अवकाश के अलावा 30 तारीख को हरितालिका तीज व 31 को गणेश चतुर्थी का ऐच्छिक अवकाश हैं।