गिरौदपुरी, सोनाखान और चंदखुरी का नाम बदलेगा, सीएम भूपेश ने दिए निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी अब शहरों-गांवों के नाम बदलने की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के प्रसिद्ध स्थल गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम अब बदल जाएगा। सीएम भूपेश बघेल ने इस पर सहमति दे दी है।
अब चंदखुरी का नाम माता कौशल्या धाम चंदखुरी होगा। चंदखुरी में विश्व का एकमात्र कौशल्या मंदिर है। यह श्रीराम वनपथ गमन पर्यटन परिपथ में भी शामिल है।
इसी तरह गिरौदपुरी का नाम बाबा गुरू घासीदास धाम गिरौदपुरी होगा। गिरौदपुरी सतनाम पंथ के अनुयायियों की आस्था का बड़ा केन्द्र है।
साथ ही सोनाखान का नाम शहीद वीरनारायण सिंह धाम सोनाखान होगा। सोनाखान 1857 की क्रांति में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह की जन्मस्थली है। राजपत्र में तीनों नए नामों का जल्द प्रकाशन होगा।
बता दें कि जनप्रतिनिधियों ने सीएम से मिलकर इस संबंध में मांग रखी थी।
ये भी पढ़े- कम बारिश से किसान चिंतित, इस इलाके में अकाल की आशंका, मुख्यमंत्री ने नजरी आंकलन के दिए निर्देश
कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर गिरौदपुरी और सोनाखान का नाम बदलने की मांग की थी। इससे पहले कांग्रेस नेता चंदखुरी के नाम में माता कौशल्या धाम जोड़ने की मांग उठा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय की अगुवाई में कुछ खास विधायकों का एक दल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला। इन विधायकों ने मुख्यमंत्री को दो ज्ञापन सौंपे। इसमें एक के जरिए गिरौदपुरी के नाम में संत बाबा गुरु घासीदास धाम जोड़ने की मांग की गई। वहीं दूसरे ज्ञापन में सोनाखान के साथ शहीद वीर नारायण सिंह धाम जोड़ने का आग्रह किया गया था। चंद्रदेव राय का कहना था, गिरौदपुरी गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली है। यह सतनामी समाज की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। हर साल यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गिरौदपुरी और सोनाखान
दोनों गांव बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आते हैं। गिरौदपुरी सतनाम पंथ का सबसे बड़ा धार्मिक-सामाजिक केंद्र है। इसको पहले से भी गिरौदपुरी धाम कहा जाता रहा है। वहीं सोनाखान वन क्षेत्र में स्थित है। यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली के रूप में ही प्रसिद्ध है। इसके पास ही बाघमरा का प्रसिद्ध गोल्ड ब्लॉक है।
PM Modi’s success proves democracies can deliver: Biden praises India’s Covid war