IND vs WI T20: रोहित शर्मा की गलती से हारी भारत, आखिरी ओवर में गेंदबाज की गलती पड़ी भारी

IND vs WI T20: रोहित शर्मा की गलती से हारी भारत, आखिरी ओवर में गेंदबाज की गलती पड़ी भारी स्पोर्ट्स डेस्क। वेस्टइंडीज ने दूसरा टी20 मैच में भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार का ठीकरा कप्तान रोहित शर्मा पर फोड़ा जा रहा है। क्योंकि आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी और भारत के सबसे सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के खाते के दो ओवर बचे थे, लेकिन इसके बावजूद कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद आवेश खान को थमा दी। आवेश ने दो ओवर में 19 रन लुटाए थे, वहीं भुवी ने अपने दो ओवर में 12 रन दिए थे। (IND vs WI T20) अनुभवी भुवी को ओवर ना देना टीम इंडिया को भारी पड़ा और रोहित की इस गलती के चक्कर में भारत ने मैच गंवा दिया। मैच के बाद रोहित ने एक्सप्लेन किया कि क्यों उन्होंने भुवी की जगह आवेश खान को आखिरी ओवर करने के लिए चुना था। रोहित ने कहा, 'हमें पता है कि भुवनेश्वर हमारे लिए ऐसा कर चुके हैं और उन्होंने मैच बचाए हैं, लेकिन जबतक आप आवेश या अर्शदीप सिंह को इस तरह के ओवर नहीं देंगे तब तक कैसे पता चलेगा। लेकिन यह बस एक मैच था। इन सभी गेंदबाजों के पास स्किल्स हैं और टैलेंट है, लेकिन जरूरी है कि आप उन्हें बैक करें। मुझे अपनी टीम और गेंदबाजों पर गर्व है। इस तरह के टारगेट का पीछा 13-14 ओवर में किया जा सकता है, लेकिन हम आखिरी ओवर तक मैच को खींचकर ले गए। मैं गेंदबाजों से बहुत खुश हूं, उन्होंने जिस तरह से प्लान को अमलीजामा पहनाया।' टीम इंडिया इस मैच में महज 138 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। लेकिन गेंदबाजों ने आखिरी तक टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा। आवेश खान ने आखिरी ओवर की शुरुआत ही नो बॉल से की थी। इसके बाद डेवोन स्मिथ ने छक्का और चौका लगाकर कैरेबियाई टीम को भारत के खिलाफ इस दौरे पर पहली जीत दिलाई। पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज खेला जाना है। बता दें कि (IND vs WI T20) इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में 138 रन का स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज को मैच जीतने के लिए अंतिम 10 गेंदों पर 15 रन बनाने थे और टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग ने सर्वाधिक 68 रनों की अर्धशतकीय पारी पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों पर 8 चौके और 2 दो छक्के लगाए। उनके अलावा डेवन थॉमस ने नाबाद 19 और कप्तान निकोलस पूरन ने 14 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, रवींद्र जाडेजा, आर अश्विन, हार्दिक पंड्या और आवेश ख़ान ने एक-एक विकेट चटकाए। इससे पहले, भारतीय टीम ओबेद मेककॉय के आगे घुटने टेकते हुए नजर आई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ओबेद मेककॉय की घातक गेंदबाजी के सामने 138 रनों पर ही सिमट गई। बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने करियर बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए 17 रन देकर 6 विकेट झटके, यह टी20आई क्रिकेट में किसी भी वेस्टइंडीज गेंदबाज द्वारा बेस्ट प्रदर्शन है। मेककॉय के अलावा जेसन होल्डर ने दो विकेट लिए।  टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही कप्तान रोहित शर्मा पारी की पहली गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हुए। इसके बाद तीसरे ओवर में सूर्यकुमार यादव (11), 5वें ओवर में श्रेयस अय्यर (10) और 7वें ओवर में ऋषभ पंत (24) के विकेट का पतन हुआ। हार्दिक और जडेजा के बीच 5वें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई, मगर 14वें ओवर में होल्डर ने पांड्या को आउट कर भारत को 5वां झटका दिया। जडेजा को 17वें ओवर में ओबेद मेककॉय ने 27 के निजी स्कोर पर आउट किया। मेकॉय ने 19वें ओवर में दिनेश कार्तिक (7), अश्विन (10) और भुवनेश्वर कुमार (1) को आउट कर टी20 क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट हॉल लिया। जेसन होल्डर ने आखिरी ओवर में आवेश खान (8) को बोल्ड कर भारतीय पारी को 138 रनों पर समेट दिया।