मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया निर्देश, अल्प वर्षा वाले जिलों के समस्त क्षेत्रों का होगा नजरी आंकलन…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अल्प वर्षा वाले जिलों के समस्त क्षेत्र के नजरी आंकलन का निर्देश दिया है। कई गांवों में अच्छी वर्षा ना होने के कारण मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है। इसके पूर्व में 9 जिलों की 28 तहसीलों में नजरी आंकलन के निर्देश दिये गए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अब जिले के समस्त क्षेत्र का पर्यवेक्षण होगा। समस्त पटवारी हल्का व ग्रामों का नजरी आंकलन कर समय सीमा में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही समस्त क्षेत्र में राजस्व, कृषि एवं उद्यानिकी अधिकारी नजरी आंकलन करेंगे।