राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुई दर्दनाक दुर्घटना,मौके पर ही हुई मौत केशकाल। केशकाल के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दर्दनाक दुर्घटना हुई जिसमे मौके पर ही वनविभाग के तेजराम पुजारी जो धनोरा में डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ थे उनकी मौत हो गयी..। उल्लेखनीय है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार को 11 बजे लगभग एक तेज रफ्तार से रायपुर से जगदलपुर जाती हुई महिंद्रा बस ने दुपहिया वाहन में सवार तेजराम पुजारी को बड़े ही बेरहमी से 50 मिटर लगभग घसीटते हुए ले जाकर ठोकर मारी जिस पर मौके पर तेजराम पुजारी की मौत हो गयी। इस घटना की सूचना होने पर केशकाल एस डी एम शंकरलाल सिन्हा,एव पुलिस महकमा घटनास्थल पहुंच आवश्यक कार्रवाई की।