सुपरवाइजर के 25 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर: सुरक्षा सुपरवाइजर और गार्ड के 25 पदों में भर्ती के लिए 5 अगस्त को एक्सटेंशन काउंटर कमर्शियल कांप्लेक्स राखी नवा रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टैंगो सिक्योरिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को 8वीं से 12वीं पास होना आवश्यक होगा।