अक्षय कुमार की मां का निधन, सोशय मीडिया में किया भावुक पोस्ट
मुंबई। अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। 8 सितंबर की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। अक्षय की मां बीमार थीं और आईसीयू में थीं। उनकी हालत सीरियस होने पर अक्षय यूके से फिल्म 'सिंडरेला' की शूटिंग छोड़कर आए थे। उन्होंने मां की हेल्थ के लिए चिंता जताने वालों का शुक्रिया भी अदा किया था।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया में दी मां के निधन की सूचना
अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) की मां अरुणा भाटिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, वह मेरी जिंदगी का केंद्र थीं। आज मुझे अपने अस्तित्व के हर हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह शांतिपूर्वक यह संसार छोड़ दिया और वह दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ हैं। इस वक्त मैं और मेरा परिवार इस वक्त से गुजर रहा है, मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति।
https://twitter.com/akshaykumar/status/1435451650408259592
फिल्म की शूटिंग छोड़ यूके से आए इंडिया
अक्षय कुमार (Akshay Kumar ) कुछ हफ्तों से यूके में फिल्म सिंडरेला की शूटिंग कर रहे थे। मां के आईसीयू में पहुंचने की खबर पर वह इंडिया वापस आए थे। अक्षय की मां अस्पताल में थीं तो उन्होंने लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा था। अक्षय ने लिखा था, मेरी मां की सेहत के लिए आपकी फिक्र ने दिल को छूल लिया। मेरे और परिवार के लिए यह बहुत कठिन वक्त है। आप सबकी हर प्रार्थना बहुत मददगार होगी।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा…
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया
यह भी पढ़े- Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे
यह वीडियो देखें-