कृषि विभाग की लंबित भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करे राज्य सरकार, अभाविप ने सौंपा प्रदेश भर में ज्ञापन रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कृषि छात्रों के लंबित भर्ती प्रक्रिया को लेकर आज प्रदेश के समस्त जिले में कृषि मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। कृषि विभाग में सरकार द्वारा चार वर्षों में रोजगार के कोई अवसर छात्रों को दिखाई नहीं दे रहे है। आज युवा कृषि छात्र बेरोजगारी की मार में दर दर भटक रहा है। बीते दिनों भी कृषि छात्रो ने कृषि मंत्री के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। अभाविप राष्ट्रीय सह संयोजक संदीप तांडव ने बताया कि चार वर्षों से लम्बित भर्ती प्रक्रिया पर सरकार का रवैया छात्र विरोधी है, कृषि छात्रों के अन्याय को अभाविप नहीं सहेगा। प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने कहा कृषि हमारे छत्तीसगढ़ की धरोहर है। ऐसे में कृषि छात्रों को ही रोजगार के लिए आज दर दर भटकना पड़ रहा है। ये छात्रो के साथ अन्याय है। प्रदेश संयोजक निखिल तिवारी ने कहा हम कृषि छात्रो के आवाज को सरकार दबा नहीं सकती है। रोजगार हमारा अधिकार है और हम अपना अधिकार लेकर रहेंगे। 8 अगस्त को अभाविप ने कलेक्टर को कृषि मंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने उग्र होकर सरकार से कहा कि कृषि रोजगार के अवसर नहीं देने पर आगे कृषि मंत्री का बगला घेराव करेंगे।