विश्व आदिवासी दिवस पर अर्चना पोर्ते को मिला छत्तीसगढ़ नौ रत्न सम्मान

विश्व आदिवासी दिवस पर अर्चना पोर्ते को मिला छत्तीसगढ़ नौ रत्न सम्मान रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा एवं आदिवासी समाज द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेश बघेल थे। उन्होंने गौरेला पेंड्रा मरवाही की आदिवसी नेत्री अर्चना पोर्ते को छत्तीसगढ़ नौ रत्न से सम्मानित किया।  मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है। उनके मान-सम्मान को बढ़ाने के साथ गौरवशाली कला, संस्कृति को सहेजने और संरक्षित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। यह समाज बहुत ही न्याय प्रिय और प्रकृति के बहुत समीप रहकर उन्मुक्त जीवन जीने वाला लोकतांत्रिक समाज है। जो किसी अन्य समाज में दिखाई नहीं देता। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बनने के साथ ही लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की जमीन वापसी के साथ उन्हें उनके क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य की दिशा में काम किया गया। पेसा कानून लागू कर उनके हितों को संवर्धित किया जा रहा है। आदिवासियों को उनके अधिकार दिए जा रहे हैं। उन्होंने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस और अगस्त क्रांति दिवस की सबको बधाई दी। आदिवासी विद्रोह, संघर्ष और कला, संस्कृति को किया जा रहा संरक्षित मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आदिवासी समाज की वजह से छत्तीसगढ़ की अपनी कला एवं संस्कृति है। प्रदेश में इन्हें संरक्षित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है। नया राजधानी रायपुर में शहीद वीरनारायण सिंह के नाम पर 25 करोड़ रूपए का संग्राहालय बनाया जा रहा है। यहां आदिवासियों के विद्रोह, संघर्षों और उनके कला तथा संस्कृतियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज के योगदान का दस्तावेज होना जरूरी है। यह किया भी जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी परम्पराओं को जीवित रखने देवगुड़ी स्थापना की स्वीकृति दिए जाने की बात कही। कार्यक्रम में अर्चना पोर्ते को छत्तीसगढ़ नौ रत्न डॉ भंवरसिंह पोर्ते सम्मान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदान किया गया। उनके अभिभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज के लिये किये सामाजिक, आर्थिक कार्य समाज को विकास की चिंतन हेतु दिया गया। ये सम्मान हमारे परिवार व पापा के कर्मभूमि जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही की लिए गौरव की बात है।