फिल्म" मोर मया ला राखे रहिबे"के प्रमोशन में पहुंचे भोजपरी फिल्म स्टार बिपिन सिंह और प्रतिभा पाण्डेय रायपुर। ए.बी.फिल्म्स बैनर की छत्तीसगढ़ी फिल्म "मोर मया ला राखे रहिबे " 12 अगस्त को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। ये फिल्म रायपुर के श्याम टॉकीज के साथ -साथ मल्टीप्लेक्स और भिलाई के सूर्या माल के पीवीआर सहित पूरे छत्तीसगढ में प्रदर्शित की जाएगी। निर्माता एवं अभिनेता बॉबी खान ने बताया की फिल्म रिलीज के पहले ही गानों ने धूम मचा दिया है। दर्शकों और संगीत प्रेमियों का लाखों वियुस और लाइक्स निरंतर मिले हैं। फिल्म में नायिका तनुश्री के अलावा प्रतिभा पाण्डेय की बेहतरीन अदाकारी दिखाई देगी। दोनों नामचीन कलाकारों का आगमन इस फिल्म के प्रमोशन के लिए रायपुर आगमन हुआ है। वहीं इस फिल्म में नायिका के पिता की भूमिका निभाने वाले ललित उपाध्याय भी भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग को बीच में रूकवाकर रायपुर पहुंचे है। एबी फिल्म के बेनर तले एवं राजेश नायक के निर्देशन में बनी संगीतमय रोमांस अवं कमेडी से भरपूर ,मल्टी स्टारों से सजी वि शुद्ध पारिवारिक छत्तीसगढी फिल्म "मोर माया ला राखे रहिबे" रिलीज से पहले ही जबर्दस्त चर्चा में आ चुकी है। इस फिल्म का गाना "सुनले रे मोर जंवारा" पूरे छत्तीसगढ में इन दिनो दर्शकों के जुबान में बेहद धूम मचाये हुए है। लाखों में इसका विवेर्स अवं लाइक्स मिल रहे हैं। बेहतरीन कर्णप्रिय गानों को लेकर खासकर युवक-युवतियों सहित हर वर्ग के लाखों लोगों ने इसकि रील बना कर सोशल मीडिया में अपलोड कर अपना प्यार दुलार दे रहे हैं। संगीत प्रेमी स्वयं फिल्म और इसके गाने का प्रचार भी कर रहे हैं। बढिया रील बनाने वालों को फिल्म के निर्माता एवं हीरो बॉबी खान नगद पुरस्कार सहित स्पोर्टस सायकल के अलावा अन्य कीमती उपहार से उनका हौसला बढ़ाने पुरस्कृत कर रहे हैं। इस फिल्म के गाने जगह जगह अब डीजे में भी "सुनले रे मोर जंवारा"सहित सभी गाने जमकर बज रहे है। बता दें कि फिल्म "मोर मया ला राखे रहिबे"के प्रोडयूसर एवं नायक बॉबी खान है तो फिल्म में खलनायक राजेश नायक एवं भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध विलेन बिपिन सिंह है, और इसकी नायिका भोजपूरी फिल्मों के सुपर स्टार तनुश्री एवं प्रतिभा पाण्डेय है। इसके अलावा इस फिल्म में भोजपूरी फिल्मों के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता आनंद मोहन और छत्तीसगढी एवं भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता ललित उपाध्याय, शमशीर सिवानी के साथ ही रवि साहू, अनुराधा दुबे, स्व. पुष्पांजलि शर्मा, एवं छॉलीवुड के प्रसिद्ध कमेडियन शैलेन्द्र भटट, शैलेष साहू, डॉ. रियाज अनवर, राजेन्द्र कर्ण, टेसू डोंगरे, प्रताप निषाद, शारदा, सीताराम सिन्हा,रानी यादव के अलावा अन्य प्रसिद्ध कलाकारों ने इसमें अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज की चर्चित आइटम सांग की ख्याति प्राप्त कलाकारा सीमा ने भी इस फिल्म में एक आइटम सांग में जर्बदस्त डांस दिखाई देगा । फिल्म की पटकथा संवाद सलाम इरानी का है। गीतकार और संगीतकार राजेश नायक है। एसोसिएट डायरेक्टर भूपेन्द्र चन्दनिया और मेकपमेन आलेख जेना ओडिसा है। फिल्म में कोरियोग्राफी मास्टर स्व. निशांत उपाध्याय, दिलीप बैस, चंदन दीप, नंदू तांडी ने की है। फाईट मास्टर बीरबल पाणिग्रही है। फिल्म के पूरे सीन को अपने कैमरे में कैद किया है छॉलीवुड के प्रसिद्ध कैमरामैन तोरण राजपूत और लक्ष्मण यादव ने बेहतरीन ढंग से एडिट किया है श्रीमंत बॉरिक एवं प्रोडक्शन मैनेजर सूरज साहू एवं सहा. प्रोडक्शन मैनेजर रिंकू साहू है। फिल्म की एक और खासियत ये है कि छॉलीवुड के सुपर स्टार अनुज शर्मा ने भी इस फिल्म के एक गाना "मोला तें करन दे ना ओ" में अपना स्वर दिया है, ये गाना भी रिलीज होते ही इन दिनों धूम मचा रह है। फिल्म के अन्य गानों में छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध सुपर स्टार सिंगर सुनील सोनी, अलका चंद्रका,शैल किरण, शेख अमीन ने अपना स्वर दिया है। इस फिल्म के बारे में निर्माता बॉबी खान ने बताया कि बताया कि महज 30 दिनों में इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म में परिवार में आने वाली समस्याओं को दूर करते हुए कैसे खुशहाल जीवन जिया जा सकता ।है इसे दिखाने का प्रयास किया गया है। इस फिल्म के गानों को नया रायपुर और धमतरी में फिल्माया गया है। वहीं पटकथा को बिलासपुर के एक गांव में फिल्माया गया है। इस फिल्म के संगीत काफी मधुर है जो सोशल मीडिया में धमाल मचा रहे हैं। फिल्म निर्माता बाबी खान ने आगे बताया कि फिल्म के निर्देशक राजेश नायक ने इसमें ना सिर्फ निर्देशन किया है बल्कि फिल्म के मधुर गीत संगीत भी दिया है। प्रोडयूसर बॉबी खान एवं निर्देशक राजेश नायक ने बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ी व भोजपुरी दो भाषाओं में बनाई गई है। जिसमें छत्तीसगढी में इसका नाम जहां "मोर मया ला राखे रहिबे "है भोजपूरी में इसका नाम "पीरीतिया काहे तू लगवलू" है। भोजपुरी फिल्म पीरीतिया काहे तू लगवली के डायरेक्टर मिथलेश अविनाश है जो कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्म दे चुके हैं। फिल्म के गानों का भोजपुरी में अनुवाद भोजपुरी व छत्तीसगढ़ी फिल्म एक्टर गीतकार शमशीर सिवानी ने किया है। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा जगत और छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के बीच वर्तमान में काफी अच्छा तालमेल बना हुआ है। जिसके चलते छत्तीसगढ़ी फिल्म के कलाकारों को भोजपुरी फिल्म में और भोजपुरी कलाकारों को छत्तीसगढ़ी फिल्म में अभिनय करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। दोनों फिल्म जगत में दर्शकों के द्वारा सभी के अभिनय को सराहा जा रहा है।