शिखर धवन का आयशा मुखर्जी से तलाक, क्रिकेटर का नहीं आया कोई बयान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक हो गया है। आयशा मुखर्जी ने मंगलवार को अपने नए इंस्टाग्राम अकाउंट 'Aesha Mukerji' पर इस बात का जिक्र किया।
इस पोस्ट में आयशा मुखर्जी ने तलाक से जुड़ी बातें लिखी है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस पर शिखर धवन की तरफ अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।
अक्टूबर 2012 में शिखर धवन ने अपने से दस वर्ष बड़ी आयशा मुखर्जी से शादी की थी, जिनकी पहली शादी से दो बेटियां है। शिखर-आयशा का एक 7 साल का बेटा है, जिसका नाम जोरावर है। जोरावर का जन्म 2014 में हुआ था।. मेलबर्न की रहने वाली आयशा मुखर्जी शादी के 8 साल बाद क्रिकेटर शिखर धवन से अलग हुई हैं।
आयशा ने तलाक के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा कि एक बार तलाक हो चुका है। लग रहा था कि दूसरी बार काफी कुछ दांव पर था। मुझे काफी कुछ साबित करना था। इसलिए जब मेरी दूसरी शादी टूटी तो यह काफी डरावना था।
उन्होंने लिखा कि मैंने सोचा था कि तलाक गंदा शब्द है लेकिन फिर मेरा दो बार तलाक हो गय। मजेदार बात है कि शब्दों के कितने ताकतवर मतलब और संबंध हो सकते हैं। मैंने तलाकशुदा के रूप में खुद से यह महसूस किया।
पहली बार जब मेरा तलाक हुआ तब मैं काफी ज्यादा डरी हुई थी। मुझे लगा कि मैं अपने माता-पिता को निराश कर रही हूं। मैं अपने बच्चों को नीचा दिखा रही हूं और कुछ हद तक मुझे लगा कि मैंने भगवान का भी अपमान किया। तलाक काफी गंदा शब्द था। इसलिए सोचिए मेरे साथ दोबारा ऐसा हुआ। यह भयानक था।
इंस्टाग्राम पर आयशा धवन अकाउंट को डिलीट
आयशा जब तक शिखर धवन के साथ उनकी पत्नी के रूप में थी तब तक वह इंस्टाग्राम पर आयशा धवन के नाम से एक्टिव थीं लेकिन अब अलग होने के बाद उन्होंने इस अकाउंट को डिलीट कर दिया है। धवन के साथ शादी के बाद से ही आयशा मुखर्जी आयशा धवन के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, जिस पर वह हमेशा एक्टिव रहती थीं। लेकिन धवन के साथ तलाक होने के बाद अब इस अकाउंट को डिलीट किया जा चुका है।
शिखर ने आईपीएल की जर्सी में फोटो डाली
आयशा के पोस्ट के बाद जैसे ही तलाक की खबर फैलने लगी तो शिखर धवन ने भी एक पोस्ट किया लेकिन उन्होंने तलाक पर एक शब्द भी नहीं लिखा। उन्होंने आईपीएल की जर्सी में अपनी एक फोटो डाली और लिखा, " किसी भी मुकाम को पाने के लिए पूरा जान,समझ और दिल लगता है। अपने काम से प्यार होना चाहिए तभी बरकत आती है और मजा भी मिलता है। अपने सपनों को हकीकत बनाने के लिए कठिन मेहनत करें।"
सोशल मीडिया पर कर दिया था अनफॉलो
शिखर और आयशा के रिश्तों में खटास की रिपोर्ट्स पहले से ही आ रही थीं। दोनों ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था। तलाक से पहले शिखर धवन अक्सर अपनी पत्नी से जुड़े कोई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते थे, तो वह हमेशा आयशा धवन को भी टैग करते थे। लेकिन अब इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट को ढूंढा गया था तो इस पर कुछ नहीं दिखाई दिया। आयशा धवन के नाम से सर्च करने पर मैसेज आता है कि जिस लिंक पर आप जाना चाहते हैं वह हटाया जा चुका है।
कई क्रिकेटर ले चुके हैं तलाक
धवन के अलावा कई क्रिकेटर अपनी पहली पत्नी से तलाक ले चुके हैं। उनसे पहले कई और क्रिकेटरों को उनकी पत्नी से तलाक मिल चुका है और वे दूसरी शादी कर चुके हैं। इनमें भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रैट ली और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान शामिल हैं। शिखर धवन फिलहाल आईपीएल 2021 में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात गए हुए हैं।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा…
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया
यह भी पढ़े- Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे
यह वीडियो देखें-