घाटी पगडंडी मार्ग पर प्रेशर आईईडी बरामद, बीडीएस की टीम ने किया निष्क्रिय

बीजापुर घाटी पगडंडी मार्ग पर प्रेशर आईईडी बरामद, बीडीएस की टीम ने किया निष्क्रिय बीजापुर। बीजापुर घाटी पगडंडी मार्ग पर पुलिस ने प्रेशर आईईडी बरामद किया है। जिसे बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय किया। पुलिस ने बताया कि, जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत केरिपु 196 घाटी एवं थाना कोतवाली का बल एरिया डॉमिनशन पर निकला था। घाटी के नीचे पगडंडी मार्ग पर नाले को पार करने के स्थान पर माओवादियों द्वारा पुलिस पार्टी को निशाना बनाते हुये 2 किग्रा का प्रेशर आईईउी प्लांट किया गया था। जिसे पुलिस पररी की सतर्कता और सूझबूँझ से बरामद किया गया। बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षित निष्क्रिय किया गया।