दो हजार महिलाओं को भी मिलेगा अब अग्निवीर बनने का मौका

रायपुर: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को भी भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का मौका मिलेगा। इसके लिए 17 से 23 साल की महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। दसवीं-बारहवीं पास महिलाएं भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकती हैं। भर्ती से संबंधित सभी तरह की जानकारियां और ऑनलाइन आवेदनhttps://joinindianarmy.nic in/ वेबसाइट पर कर सकते हैं। इंडियन आर्मी में पहली बार 2000 महिलाओं की भर्ती हो रही है। प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि वेबसाइट पर पहले फॉर्म भरने की जानकारी विभागीय विज्ञापन लिंक को क्लिक कर ले सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म को क्लिक करें और उसमें आर्मी फिमेल अग्निवीर ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है। इसके बाद भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन कर दें। इससे फॉर्म सबमिट हो जाएगा।