आजादी की 75वीं गौरव यात्रा, NSUI प्रत्येक जिलों में निकालेंगे भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा रायपुर। एनएसयूआई (NSUI)) द्वारा 15 अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक जिलों में भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के प्रत्येक जिलों के मुख्यालय से यह यात्रा पूरे जिले भर में घूमेगी और आजादी का 75 साल को तिरंगा यात्रा द्वारा मनाया जाएगा। इस दौरान इस आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने जिस प्रकार की कुर्बानी दी है। उसको याद करते हुए जिले के कई जगह में कार्यक्रम रखे जाएंगे। इस दौरान जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी दिलाने के लिए अपनी कुर्बानी दी है। उनको भी इस कार्यक्रम में याद किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि आज देश आजादी का 75 वा वर्ष मना रहा है। इसको लेकर प्रदेश एनएसयूआई ने भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी कर ली है। इस दौरान हम प्रदेश के प्रत्येक जिलों में भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकालेंगे और देश की आजादी का 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। एनएसयूआई द्वारा प्रत्येक जिले में विभिन्न कार्यक्रम भी रखे जाएंगे इसमें जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें आजाद कराने के लिए शहीद हुए हैं उन्हें भी याद किया जाएगा।