मोर मया ला राखे रहिबे फिल्म देखने टॉकीजों में उमड़ी भीड़, जीता दर्शकों का दिल

मोर मया ला राखे रहिबे फिल्म देखने टॉकीजों में उमड़ी भीड़, जीता दर्शकों का दिल रायपुर। प्रदेश में शुक्रवार को रिलीज़ हुई चर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर मया ला राखे रहिबे के स्थानीय श्याम सिनेमा सुबह 9 बजे से दर्शकों का फिल्म के प्रति उत्साह बना रहा। कलाकारों की एक झलक देखने के लिए बेताबी रही। वहीं कलाकारों ने प्रदर्शन के दौरान फिल्म के हीरो बॉबी खान, हीरोइन प्रतिभा पांडेय, भोजपुरी स्टार विलेन विपिन सिंह ने बेहतरीन ढंग से फिल्म के गानों में नाच गाकर और अलग अंदाज में फिल्म के डायलॉग बोलकर दर्शकों का दिल जीता। स्थानीय कलाकारों ने भी दर्शकों को आकर्षित किया, जिसमें अनुराधा दुबे, ललित उपाध्याय, शैलेंद्र भट्ट,स्वेता शर्मा शामिल रहे। सुबह दर्शको फिल्म के प्रति रुझान देख कर कलाकारों में भी उत्साह दुगना हो गया। ए.बी.फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म "मोर मया ला राखे रहिबे विगत  एक माह से प्रचार-प्रसार जोर शोर से हुआ। फिल्म के गाने भी लाखों लाइक्स और वीवर्स के साथ दर्शकों का भरपूर आशीर्वाद मिला। दर्शकों ने अभिनेता बॉबी खान के अभिनय को काफी पसंद किया। वहीं फिल्म डायरेक्टर राजेश नायक ने डायरेक्शन में अपनी पूरी ताकत झोक दी। फिल्म को बेस्ट से बेस्ट बनाने में , हिंदी फिल्म और भोजपुरी के सुपर स्टार विलेन विपिन सिंह की अदायगी के दर्शक कायल हुए। सेल्फी लेने की होड़ मची रही श्याम सिनेमा में छत्तीसगढ़ी के दमदार चारित्र्य अभिनेता ललित उपाध्याय जो की भोजपुरी में भी चर्चित है फिल्म में नायिका के पिता के किरदार में कमाल का अभिनय किया है। भोजपुरी की सुपर स्टार अभिनेत्री प्रतिभा पांडेय जो विगत दिनों से फिल्म के प्रचार-प्रसार कर दर्शकों के दिलो में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। फिल्म में इनका अभिनय दमदार अदायगी के साथ दर्शको का भरपूर प्यार मिल रहा है। भोजपुरी के चर्चित अभिनेत्री तनु श्री ने भी अपनी अभिनय में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दर्शकों इनकी मासूमियत अदा काफी दिल को छूते नजर आ रही है। बरहाल फिल्म प्रदेश के सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाई हुई है।