दिल दहलाने वाली घटना: करंट से मां और दो बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम

दिल दहलाने वाली घटना: करंट से मां और दो बच्चे की मौत, गांव में पसरा मातम बलौदाबाजार। जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दामाखेड़ा में छत पर कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट एक परिवार के तीन लोग आ गए। हादसे में मां बच्चे समेत तीन की मौत हो गई। घटना के वक्त घर में कोई बड़े सदस्य नहीं था। बच्चे ही मां को चिपके देख बचाने गए और दोनों बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी तब लगी, जब परिवार के लोग बाहर से काम करके वापस आए। घटना से दामाखेड़ा में शोक फैल गया है। ग्राम दामाखेड़ा के देवांगन परिवार में बड़ी घटना हुई। जब कपड़े सुखाते वक्त करंट की चपेट में आने से मां बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि, ग्राम दामाखेड़ा गांव के रहने वाली महिला कमलेश्वरी देवांगन (26 वर्ष) अपने घर में कपड़े सूखा रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई, जिसे देख उनके दोनों बच्चे उनको बचाने की कोशिश की, उसके बाद दोनों बच्चे भी करंट की चपेट में आ गए।