तीन लड़कियों ने मारपीट कर अधेड़ से लूटा मोबाइल और नकदी, पुलिस ने चंद घंटे में पकड़ा

तीन लड़कियों ने मारपीट कर अधेड़ से लूटा मोबाइल और नकदी, पुलिस ने चंद घंटे में पकड़ा रायपुर। लूट के मामले में उरला पुलिस को सफलता मिली है। चंद घंटे में ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, तीन लड़कियों ने अधेड़ से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूट लिया था। लूटे गये नकदी रकम 3 हजार और एक मोबाईल जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि, प्रार्थी जमीर उद्दीन के द्वारा, ग्रेविटी रोड सूर्यांश ब्रिक्स के पास अपना स्लेग का गोदाम बनवाया जा रहा है, जिसकी सुरक्षा के लिये 11 अगस्त को अपने छोटे भाई आसिफ उद्दीन को भेजा था। करीबन रात्रि 09.30 बजे रात्रि में कुछ लोग निर्माणाधीन गोदाम के बाउंड्री में चढ़ने लगे। मना किए जाने पर गोदाम के बाहर कुछ लड़कियां और उनके साथ में कुछ अन्य लोग आ गए और आसिफ उद्दीन को रॉड से मरना शुरू कर दिया। साथ ही मोबाइल और नकदी पैसे भी लूट कर भाग गये। आसिफ ने तत्काल 112 को बुलाया, थाने को सूचना दी , आसिफ के पैर में काफी चोटें थी लिहाजा उसको अस्पताल पंहुचाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्र. 384/22 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी के छोटे भाई आसिफ उम्र 52 वर्ष से घटना के बारे में बारिकी से जानकारी ले कर उरला पुलिस जांच में जुट गई, और अंततः घटना में शामिल तीन लड़कियों और एक लड़के को पकड़ कर लूटा गया नगदी रकम और मोबाइल जप्त कर लिया है। जानकारी मिली है कि पकड़े गए लोग आदतन लोहा आदि चोरी करने फैक्ट्रियों में जाते है। कोई सामने मिल गया तो उससे मारपीट व लूटपाट करने से भी बाज नहीं आते। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपीया का नाम व पता 1. चन्द्रिका धु्रव पिता जगदीश उम्र 20 वर्ष साकिन खनताहा पोस्ट दगोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर हाल मजदूर नगर सरोरा थाना उरला रायपुर छ.ग. 2. रिकी उर्फ रूपा केशरी पिता रमेश केशरी उम्र 20 वर्ष साकिन अछोली प्रगति नगर थाना उरला जिला रायपुर छ.ग. 3. राजकुमारी साहू पिता बलदेव साहू उम्र 22 वर्ष साकिन सरोरा बाजार चौक सांई मंदिर के पास थाना उरला रायपुर छ.ग.