बीएड में प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट इस तारीख को...

रायपुर: राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद के बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहले चरण की मेरिट लिस्ट 18 अगस्त को जारी होगी। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवार 25 अगस्त तक संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। 26 अगस्त खाली सीटों की जानकारी दी जाएगी।

इसके बाद दूसरी लिस्ट पांच सितंबर को जारी करेंगे। इसके आधार पर प्रवेश 9 सितंबर तक होंगे। दूसरे चरण के लिए काउंसिलिंग 13 सितंबर और तीसरे राउंड की काउंसिलिंग 19 अक्टूबर से शुरू होगी।

इसी तरह डीएलएड पाठ्यक्रम में पहले चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 जुलाई से तीन अगस्त तक पूरे हो गए हैं। अब पहली सूची 16 अगस्त को जारी होगी। इसके आधार पर छात्र 23 अगस्त तक संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। दूसरे राउंड के लिए लिस्ट तीन सितंबर को जारी होगी। आठ सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी।

इसी तरह द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया 12 सितंबर व तृतीय काउंसलिंग 19 अक्टूबर से होगी। इधर दूसरी ओर से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कालेजों में पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है।