छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया : बीजेपी ने प्रदर्शन कर सरकार को दी चेतावनी, एकतरफा कार्रवाई का लगाया आरोप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता आज रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने धर्मांतरण के खिलाफ सरकार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। नेताओं ने आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी है। दरअसल, पिछले दिनों रायपुर के पुरानी बस्ती थाने में पादरी की पिटाई कर दी गई थी। पादरी पर हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण का आरोप लगाया था। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तारी के बाद भाजपा उग्र हो गई है।  वहीं पिछले दिनों ने पूर्व मुख्यमंत्री ने डॉ रमन सिंह ने प्रदेश में बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि इनके राज में सबसे ज्यादा चर्च बने हैं। इन्हीं के राज में सबसे ऐसी समस्या देखने को मिली है। 

पिटाई के बाद एसपी बदले गए

पुरानी बस्ती थाने में पिटाई और प्रदर्शन के बाद थानेदार को लाइन अटैच कर दिया गया। वहीं जिले के एसपी अजय यादव को भी हटा दिया गया। उसके बदले में दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल को जिले की जिम्मेदारी दी गई। 

थाने घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई झूमाझटकी

बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस्ती थाना घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उन्हें बैरिकेट लगाकर रास्ते में ही रोक दिया। भाजपा ने आऱोप लगाया कि धर्मांतरण की शिकायत के बाद भी पुलिस ने पादरी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। बीजेपी ने तत्काल पादरी की गिरफ्तारी की मांग की है।   धरना के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में धर्मांतरण के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस के बीजेपी के कार्यकाल में ज्यादा धर्मांतरण के आरोप पर कहा कि उस समय कांग्रेस ने विरोध क्यों नहीं किया, और अब आरोप लगा रहे हैं। पादरी पर हुए हमले पर की गई कार्रवाई के संदर्भ में कहा कि सरकार एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है, जबकि सरकार को दोनों तरफ से कार्रवाई करनी चाहिए। बीजेपी के जिला संयोजक नवीन शर्मा ने धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पादरी ने खुलेआम चैलेंज किया है कि वे धर्मांतरण करते रहेंगे। लेकिन इस मामले पर पादरी पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार केवल एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। थाने में पादरी की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई होती है, लेकिन पादरी पर कार्रवाई नहीं की जा रही। इस बात का भाजपा विरोध कर रही है। भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि यदि राज्य सरकार प्रदर्शन के बाद भी कार्रवाई नहीं करती है तो आने वाले समय में बीजेपी का उग्र आंदोलन देखने को मिलेगा। राज्य में धर्मांतरण के मामले को लेकर बीजेपी कार्रवाई करती रहेगी। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा… टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया यह भी पढ़े- Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे  यह वीडियो देखें-