बैकुंठ में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, पूर्व राज्यसभा सांसद हुई उपस्थित

दिलीप  वर्मा, तिल्दा नेवरा। अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ में मंगलवार को सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर पुलिस सायबर सेल के प्रभारी रोहित मालेकर ने सायबर क्राइम से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्कूली छात्र छात्राओं व उपस्थित जनों को बताया। साथ ही कुछ वीडियो के माध्यम से भी जागरूकता संदेश दिया गया। यहां पर पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुई। पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि बहुत ही बढ़िया जानकारी सायबर पुलिस के द्वारा दी गई। ऐसे जागरूकता जानकारी को सिर्फ रायपुर जिला ही नहीं अपितु पूरे छतीसगढ़ में दी जानी चाहिए। साथ ही वालेंटियर के रूप में गुंजन वर्मा, दिव्या शर्मा, धनेश्वरी, नगीना राधिका वीरेंद्र, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट से रूपेन पटनायक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे।