CG ITI मे रिक्त सीटों के लिए पुनः ऑनलाइन प्रारम्भ..

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीन राज्य में संचालित 186 शासकीय आई. टी. आई. में सत्र सत्र 2022-23 एवं 2022-24 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑन लाईन आवेदन पत्र आमंत्रित कर दिनांक 31.07.2022 तक प्रवेश  की कार्यवाही की गई है।

ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने पूर्व में किन्हीं कारणों से ऑन-लाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाये थे अथवा जिनका पूर्व में ऑन-लाईन आवेदन के पश्चात प्रवेश का अवसर समाप्त हो चुका हो, ऐसे अभ्यर्थी शेष रिक्त सीटों के लिये दिनांक 20.08.2022 से 22.08.2022 तक पुनः ऑन-लाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

नये ऑन-लाईन रजिस्ट्रेशन किये गये आवेदनों एवं पूर्व में रजिस्टर्ड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त प्रावीण्य सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जावेगी ।

विस्तृत जानकारी विभागीय cgiti.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।