सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड, एसपी ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ की कार्रवाई राजनांदगांव। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने के मामले में एसपी ने कार्रवाई की है। उन्होंने फोटो अपलोट करने वाले हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। दरअसल, प्रधान आरक्षक क्र. 183 महेंद्र बंसोड़, थाना लालबाग ने 19 अगस्त को धर्म विशेष से संबंधित आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। इस बात की शिकायत किसी ने की। इसके बाद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रधान आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। आज इस बाबत प्रेस नोट जारी कर कहा गया कि शासकीय सेवक होने के बाद भी उक्त कृत्य किया गया, जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है, इस वजह से प्रधान आरक्षक क्र. 183 महेंद्र बंसोड़, थाना लालबाग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र राजनांदगांव अटैच किया गया।