छत्तीसगढ़ : पुलिस भर्ती निकाल कर भूली सरकार, चयनित अभ्यर्थियों को नहीं दी नियुक्ति, सड़क पर छलका दर्द...

रायपुर। जिला पुलिस में चयनित अभ्यर्थियों का सब्र बांध टूट गया है। परेशान अभ्यर्थियों ने बुधवार को रैली निकाल कर जल्द नियुक्ति देने की मांग की है। इस दौरान सभी ने कहा कि देश में वर्दी की शान है, फिर भी पुलिस वेटिंग वाले क्यों परेशान हैं। खत्म कीजिए ये सालों की सिरदर्दी, पहनने दीजिए हमें भी वर्दी। यह नारा चयनित अभ्यर्थियों ने लगाया। ये लोग पिछले तीन साल से इंतजार में बैठे हैं कि उनकी पुलिस विभाग में भर्ती होगी। लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में जिला पुलिस बल 2017-18 में आरक्षक भर्ती के लिए वैकेंसी निकली थी। 2018 में परीक्षा होने के बाद 2021 में रिजल्ट भी जारी हो गया, लेकिन अब अभ्यर्थियों ने जल्द प्रतीक्षा सूची का चयन करने सरकार से गुहार लगाई है। इसे लेकर बुधवार को रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल में अभ्यर्थियों ने एक दिवसीय धरना भी दिया। प्रदेश भर के अभ्यर्थी वेटिंग लिस्ट का चयन जल्द करने को लेकर कई बार गृह मंत्री और पीएचक्यू विभाग में ज्ञापन भी सौंप चुके हैं, लेकिन उन्हें नियुक्ति के नाम पर केवल आश्वासन ही मिल रहा है।  अभ्यर्थियों का कहना है कि जिला पुलिस बल की प्रतीक्षा सूची वालों का चयन सूची जारी किया जाए। क्योंकि 2259 पदों के लिए भर्ती निकली थी और 2238 लोगों का ही चयन सूची री किया गया है। 221 पोस्ट अभी भी रिजर्व रखा गया है. अगर इसमें भर्ती किया जाता है, तो वेटिंग लिस्ट वालों को क्लीयर किया जा सकता है। हमारी उम्र भी निकल रही है। आने वाले वैकेंसी में हम भाग भी नहीं ले पाएंगे। पुलिस अभ्यर्थी ने बताया कि प्रतीक्षा सूची वालों के लिए चयन सूची जारी करनी चाहिए। काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक सूची नहीं आई। ऐसे में उम्र भी निकल जाएगी। कही दूसरी जगह कोशिश भी नहीं कर पाएंगे। वहीं राकेश ने कहा कि काफी समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई आदेश नहीं आया। कब से इंतजार ही कर रहे हैं। हमारी मांग हैं कि जल्द ही सूची जारी हो जिससे हमें राहत मिले। बता दें कि पुलिस विभाग में वर्ष 2017-18 में आरक्षक के लिए कुल 2259 पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई थी, उक्त पदों के लिए सभी परीक्षार्थियों ने फिजिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा वर्ष 2018 में दिलाया। जिसका परिणाम 2021 में आया। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची के साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई, लेकिन वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों को इस विषय की चिंता खाए जा रही है कि जो 2017-18 में भर्ती निकली थी उसमें से अधिकतर चयनित अभ्यर्थियों की उम्र वर्तमान में 31 वर्ष से अधिक हो चुकी है। ऐसे में वो आने वाली नई भर्ती में वे शामिल नहीं हो पाएंगे, जो उनके लिए काफी बड़ी समस्या है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा… यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया यह भी पढ़े- Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे  यह वीडियो देखें-