बालोद। बहन को मैसेज भेजने पर एक युवक ने दोस्त को मना किया, लेकिन वह नहीं माना। गुस्से में आकर युवक ने मंगलवार देर रात ईंट से पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी ने चेहरे और सिर पर ईंटों से लगातार 10 वार किए। इसके चलते ईंटें टूट गईं। वह शव को घटनास्थल पर छोड़कर गांव में घूमता रहा। अगले दिन सुबह सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। जांच में वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला मंगचुआ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम रेंगाड़बरी निवासी खोरबहरा राम राणा (21) और दुर्देशी साहू (25) अच्छे दोस्त थे। दोनों हमेशा साथ रहते थे। मंगलवार को भी दोनों काम के सिलसिले में डौंडीलोहारा जनपद कार्यालय गए थे। वहां से लौटने के दौरान दोनों ने मंडी के पास बैठकर रात 8 बजे तक शराब पी। रास्ते में एक दुकान से सिगरेट खरीदने रुके तो खोरबहरा ने देखा कि दुर्देशी उसकी बहन को मैसेज कर रहा है। इस पर खोरबहरा ने मना किया। गांव से पहले बाइक रोकी, फिर वारदात को दिया अंजाम दोनों वहां से बाइक से गांव के लिए चल पड़े, लेकिन दुर्देशी ने मैसेज भेजना बंद नहीं किया। बार-बार मना करने पर दुर्देशी नहीं माना। इसके बाद आरोपी गांव से पहुंचने से पहले रात करीब 11.30 बजे खोरबहरा ने बाइक रोकी और फिर ईंटों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद वह घर आ गया और अगले दिन भी गांव में घूमता रहा। इसके बाद अगले दिन बुधवार को ग्रामीणों ने वहां दुर्देशी का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रेम प्रसंग की बात से इनकार पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्देशी आरोपी की बहन से बात करता था। बार-बार मना करने पर भी नहीं मान रहा था। इसी के चलते हत्या की गई है। हालांकि, उन्होंने आरोपी की बहन और दुर्देशी के बीच प्रेम प्रसंग की बात से इनकार किया है। बताया कि दोस्त होने के कारण दुर्देशी का खोरबहरा के घर आना-जाना लगा रहता था। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा… यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में… यह भी पढ़े- टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया यह भी पढ़े- Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे यह वीडियो देखें-