तीजा मनाने निकला था परिवार, हाइवा ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी और बच्चे की मौत, एक गंभीर...
रायपुर। दुर्ग जिले में तीजा मनाने के लिए निकले एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। मौके पर ही पति-पत्नी और एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक 2 साल की बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिवार के 4 सदस्य तीजा मनाने जा रहे थे। तभी सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है।
पीछे से बाइक को मारी टक्कर
छावनी सीएसपी के मुताबिक, कोहका निवासी अनिल सिन्हा अपनी पत्नी भारतीय सिन्हा, बेटे आयुषी और बेटी निक्की के साथ बेमेतरा जा रहे थे। पत्नी को उसके मायके तीजा मनाने के लिए नंदनी रूट से छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
गंभीर बच्ची अस्पताल में भर्ती
सड़क हादसे में मरने वालों में अनिल सिंहा (33 वर्ष), पत्नी भारती सिन्हा (28 वर्ष) और बेटा आयुष सिन्हा (6 वर्ष) शामिल है। जबकि बेटी निक्की सिन्हा (2 वर्ष) की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। वहीं तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आरोपी हाइवा चालक गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे के बाद मामला तनावपूर्ण हो गया था। आसपास के लोग इकट्ठा हो चुके थे। किसी तरह माहौल को शांत कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा…
यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में…
यह भी पढ़े- टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया
यह भी पढ़े- Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे
यह वीडियो देखें-