ICC T20 World Cup : टीम इंडिया का ऐलान, एमएस धोनी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें चयनित खिलाड़ियों का नाम...

मुंबई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup)  के लिए 15 सदस्यीय दल का ऐलान कर दिया है। यूएई में होने वाले टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों के साथ-साथ तीन रिजर्व खिलाड़ियों को भी रखा है। भारतीय टीम की अगुवाई विराट कोहली के हाथों में होगी। यही नहीं पूर्व क्रिकेटर और विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस टूर्नामेंट के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी टीम इंडिया के मेंटर की भूमिका में दिखेंगे।

धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था टी20 वर्ल्ड कप

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup)  जीता था। धोनी के नेतृत्व टीम इंडिया के कमाल का सिलसिला यहीं से शुरू हुआ था। इसके बाद 2011 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी 28 साल बाद भारत के पास आई थी। इस जीत के दो साल बाद, 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी भी जीती। इसके साथ ही धोनी ICC की तीनों मेजर ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तान बन गए। धोनी की अगुवाई में भारत ने 332 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें 200 वनडे, 60 टेस्ट और 72 T20 शामिल हैं।

धोनी ने भारत 6 बड़े वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचाया

धोनी की कप्तानी में भारत 6 बड़े वनडे टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंचा है। इनमें से भारत ने चार में जीत दर्ज की है। कप्तान के रूप में धोनी ने कुल 110 वनडे मैच जीते हैं। इस मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग टॉप पर हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में 165 वनडे मैच जीते थे।

टीम इंडिया 24 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी

बुधवार को मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति की मुंबई में हुई बैठक में भारतीय स्क्वॉड का चयन किया गया। टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में खेला जाएगा। इसका फाइनल 14 नवंबर को होगा। भारतीय टीम अपने सुपर12 चरण की शुरुआत 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

रविचंद्रन अश्विन की चार साल बाद वापसी

स्क्वॉड में रविचंद्रन अश्विन की चार साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने 2017 में आखिरी बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। वहीं कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल (कुलचा) की स्पिन जोड़ी को टीम में जगह नहीं दी गई है।  बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत की बजाय यूएई और ओमान में किया जा रहा है। भारतीय टीम यहां 24 अक्तूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 

T20 World Cup  के लिए 15 सदस्यीय टीम इस प्रकार है -

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह , भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी। स्टैंडबाय खिलाड़ी- श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर। टूर्नामेंट के पहले दौर में 8 क्वालिफाइंग टीमें भाग लेंगी। इनमें से चार टीमें सुपर 12 दौर में पहुंचेंगी. प्रारंभिक दौर में 8 टीमों में बांग्लादेश, श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, स्कॉटलैंड, नामीबिया, ओमान और पापुआ न्यू गिनी शामिल है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा… यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया यह भी पढ़े- Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे  यह वीडियो देखें-