नौकरी और परीक्षा अलर्ट : इंजीनियर, आईटीआई व प्रोफेसर भर्ती, CA और JEE एडवांस परीक्षा पर अपडेट...

नौकरी और परीक्षा अलर्ट : इंजीनियर, आईटीआई व प्रोफेसर भर्ती, CA और JEE एडवांस परीक्षा पर अपडेट... रायपुर। नौकरी की चाह रहने वालों लोगों को कई बार समय पर जानकारी नहीं मिल पाती। जिसके चलते वह परीक्षा में शामिल से वंचित हो जाते हैं या आवेदन करने से चूक जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर नई नौकरी को लेकर इस खबर में जानकारी दी गई है। साथ ही परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी जानकारी दी गई है। 

प्रोजेक्ट इंजीनियर पदों पर नौकरी

प्रगत संगणन विकास केंद्र (सीडैक) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्टर एसोसिएट और प्रोजेक्टर सपोर्ट स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 259 पदों को भरा जाएगा। इनमें से प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट एसोसिएट और प्रोजेक्ट सपोर्ट स्टाफ के 249, 4 और 6 पद है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 25 सितंबर  अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर लॉगिन कर 25 सितंबर (शाम 6 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई में नियुक्ति दी जाएगी। अधिकतम आयु 35 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।    

संक्षिप्त में नौकरी और परीक्षा की जानकारी

 इंदिरा गांधी दिल्ली महिला प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पद प्रोफेसर आदि (52 पद)अंतिम तिथि 4 अक्टूबरवेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल)पद- आईटीआई अप्रेंटिस, ग्रेजुएट, तकनीशियन आदि (1281 पद)अंतिम तिथि 21 सितंबर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ( सीजीपीएससी)पद प्रोफेसर (595 पद)आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबरपद-सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (67 पद) के लिए आवेदन 8 सितंबर से शुरू। अंतिम तिथि 4 अक्टूबर बैंक ऑफ महाराष्ट्र पद- विशेषज्ञ अधिकारी (एसओ) ( स्केल ।,।।) (190 पद)आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर   आईसीएआर- भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थानपद- रिसर्च एसोशिएट, यंग प्रोफेशनल आदि (38 पद)व़ॉक इन इंटरव्यू की तिथि- 24 सितंबर  एनपीएचसी लिमिटेड पद- वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, जूनियर इंजीनियर आदि(7पद)आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 सितंबर 

SSC एसआई, स्टेनो की परीक्षा तिथि जारी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीएचएल, एसआई, स्टेनो और कांस्टेबल परीक्षाओं के लिए तिथि जारी की है। अभ्यर्थी वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉगिन कर परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (  ) स्तरीय परीक्षा, 2019 (सीएचएल) 3 नवंबर को आयोजित की जाएगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों के लिए एसआई पेपर-।। परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी। स्टेनो ग्रेड सी, डी 11 से 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।

कर्मचारी चयन आयोग ने किया रिजल्ट स्टेटस पर बदलाव

कर्मचारी चयन आयोग ने 10 भर्ती परीक्षाओं की रिजल्ट स्टेटस रिपोर्ट जारी करने के एख दिन बाद बुधवार को उसमें बदलाव कर दिया। बदलाव सिर्फ एख भर्ती परीक्षा के परिणाम की तिथि में किया गया है।एसएससी के ताजा नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीजीएल 2020 टियर-1 परीक्षा का परिणाम अब 31 दिसंबर की बजाय 11 दिसंबर 2021 को जारी होगा। अय भर्ती परीक्षाओं की तिथि मंगलवार की जारी नोटिफिकेशन जैसी ही रहेंगी।

सीए नंवबर परीक्षा को लेकर ICAI ने बड़ी राहत

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स् ऑफ इंडिया (ICAI) ने छात्रों की परेशानी को कम करते हुए और उन्हं बड़ी राहत प्रदान करते हुए एक अधिसूचना जारी की है।अधिसूचना के अनुसार, 21 जुलाई 2021 20 अगस्त, 2021 तक पूर्व योजना से नई योजना में परिवर्तित हुए छात्रों को पुरानी नई योजना 2021 की परीक्षा  बैठने की अनुमति दी जाएगी।आईसीएआई ने पहले सीए फाइनल और इंटरमीडिएट पुराने पाठ्यक्रमो की परीक्षा में शामिल होने के अंतिम प्रयास को पुराने पाठ्यक्रम के सभी छात्रों के लिए नवंबर 2021 के प्रयास तक बढ़ाने की घोषणा थी। यह प्रावधान उन छात्रों के लिए भी खुला है, जिन्होंने मई 2021 के परीक्षा चक्र से बाहर होने के लिए ऑप्ट आउट विकल्प चुना था। 

नए पाठ्यक्रम में बदलने का दिया मौका

सीए इंटर और फाइनल परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को या तो पाठ्यक्रम को एक नए पाठ्यक्रम में बदलने या जुलाई 2021 की परीक्षा में पुराने पाठ्यक्रम को साथ उपस्थित होने का अवसर दिया गया, जो उनके लिए अंतिम प्रयासहोगा। आईसीएआई के निर्णय को ध्यान में रखते हुए जो छात्र जुलाई 2021 के प्रयास में अपने प्रदर्शन से असंतुष्ट थे, जिन्हे नए पाठ्यक्रम में परिवर्तित किया गया, ताकि कोई मौका न छूटे। 

जेईई मेंस फाइनल आंसर की जारी

जेईई मेंस सीजन चार की प्रोविजनल आंसर की के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बीई, बीटेक पेपर-1 की फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं। एनटीए अब कभी भी जेईई मुख्य परीक्षा सत्र चार के परिणाम घोषित कर सकता है।

जेईई एडवांस 2020 से चूकने वाले छात्र भी इस साल दे सकेंगे परीक्षा

इस साल की आईआईटी प्रवेश परीक्षा, जेईई एडवांस 2021 में पिछले बैच के उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा केलिए रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन शामिल नहीं हो सके थे। उन्हें भी बैठने की अनुमति दी गई है। आईआईटी खड़कपुर की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ‘जेईई एडवांस 2021 के लिए एख स्पेशल केस के रूप में , वे उम्मीदवार जिन्होंने जेईई एडवांस्ड 2020 के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन जेईई एडवांस 2020 के पेपर 1 और पेपर 2 दोनों पेपर में अनुपस्थित थे, वे जेईई एडवांस 2021 के लिए उपस्थित होने के पात्र है।‘ जेईई एडवांस 2021 से क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या के अतिरिक्त माना जाएगा।

एमफिल और पीएचडी के छात्र अब 31 दिसंबर तक जमा कर सकते है थीसिस

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने टर्मिनल एमफिल और पीएचडी के छात्र के लिए थीसिस ( शोध प्रबंध) जमा करने की आखिरी तारीख  को 31 दिसंबर तक विस्तारित कर दिया है। इस संबंध में यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक आधिकारिक सूचना जारी क गई है। जिसमें कहा गया है कि रिसर्च स्कॉलर्स केहितों को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। 31 दिसंबर 2021 तक एमफिल पीएचडी थीसिस जमा करने के लिए दिया गया विस्तार ऐसे सभी छात्रों पर भी लागू होगा, जिनकी एमफिल पीएचडी थीसिस जमा करे की समय सीमा 31 दिसंबर को या उससे पहले है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि फेलोशिप का कार्यकाल 5 वर्षों तक रहेगा। एमफिल और पीएचडी छात्र अब 31 तक अपनी थीसिस जमा कर सकते हैं। बता दें कि यूजीसी ने अबतक कुल तीन बार समय सीमा में विस्तार किया है। ( नोट- यह जानकारी अंतिम सत्य नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डिटेल में पता करें) यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा… यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह वीडियो देखें-