गंडई पंडरिया : पीएम आवास से महरूम वार्डवासी, जर्जर मकान में रहने को मजबूर....

सुखनंदन चतुर्वेदी, गंडई पंडरिया। केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलना गरीब के लिए किसी सपने से कम नहीं होता, लेकिन यही सपना जब सपना मात्र बनकर रह जाए तो क्या कहना। एक ऐसा ही मामला गंडई नगर पंचायत के टिकरीपारा वार्ड का है। जहां के अधिकांश लोग पीएम आवास योजना से वंचित है। जिसके चलते जर्जर कच्ची झोपड़ी में गुजर बसर करना उनकी मजबूरी बन गई है। वार्ड 12 में 10 से 12 घर प्रभावित  है, तो वहीं वार्ड 14 में आधी बस्ती प्रभावित है। जो आये दिन अपनी बारी के इंतजार में बाट जोहते बैठे हैं, लेकिन उनकी इंतजार कब खत्म होगी, किसी को पता नहीं। बता दें कि नगर पंचायत गंडई में कुल 15 वार्ड है। जहां 1960 आवास स्वीकृत हुआ है। जिसमें 846 आवास पूर्ण हो चुका है। वहीं 456 निर्माणाधीन है और 658 बनना अभी बाकी है। लेकिन वार्ड 14 टिकरीपारा के वासी आवास का मुंह ताकने में लगे हुए हैं। इस वार्ड में आवास निर्माण का नहीं होना पुरातत्व विभाग की मनाही को बताया जा रहा है। इस वार्ड में पुरातत्व विभाग के प्राचीन शिव मंदिर है, जिस वजह से मंदिर परिसर से दो सौ मीटर की दायरे पर आवास निर्माण पर प्रतिबंध लगा हुआ है। जबकि पूर्व में इसी वार्ड में कई हितग्राही आवास का लाभ ले चुके हैं। साथ ही वर्तमान में कई हितग्राहियों का डीपीएस में नाम होने के बावजूद भवन अनुज्ञा की अनुमति नगर पंचायत द्वारा नहीं दी जा रही है। जिसकी वजह से वार्डवासियों को पीएम आवास योजना से महरूम होना पड़ रहा है। वार्ड 12 के पार्षद यतीश कुंजाम और वार्ड 14 के पार्षद नारायण लाल चतुर्वेदी का कहना है कि पीएम आवास की समस्या को लेकर विधायक, सांसद और सीएम को लिखित व मौखिक सूचना दी गई है। लेकिन अभी तक कोई निराकरण नहीं हो पाया है। जिसके चलते वार्डवासी टूटी फूटी कच्छी मकान में रहने के लिए विवश है, जो कभी भी किसी हादसे का शिकार हो सकता है। वार्डवासी चाह कर भी अपनी आवास बनाने में असमर्थ साबित हो रहा है। अब देखना यह है कि कौन इनकी आवाज सुनेगी, कैसे इनका आवास बनेगा। सीएमओ प्रमोद शुक्ला का कहना है कि पुरातत्व विभाग से निर्देश जारी हुआ है कि मंदिर परिसर से दो सौ मीटर के दायरे पर किसी भी प्रकार से आवास निर्माण नहीं किया जाना है, जिसकी वजह से आवास निर्माण नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा… यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में यह भी पढ़े- टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव, सपोर्ट स्टॉफ के साथ आइसोलेशन में रखा गया यह भी पढ़े- Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे  यह वीडियो देखें-