छत्तीसगढ़ : कार से 104 किलो चांदी और 1 किलो सोना जब्त, पुुलिस ने तीन लोगों को लिया हिरासत में...

महासमुंद। जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बड़े पैमाने पर सोना-चांदी और आभूषणों की बरामद की है। आरोपी लग्जरी कार में अवैध रूप से चांदी 104 किलो और 1 किलो सोना परिवहन कर रहे थे। जांच के बाद पुलिस ने 3 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि सिंघाड़ा क्षेत्र के अंतर राज्य चेक पोस्ट रेहटीखोल में संदिग्ध वाहनों पर नजर रखकर चेकिंग किया जा रहा था। तभी बरगढ़ ओड़िसा की ओर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में जिसका नंबर है CG 04 MY 6506 को रोकर पुलिस द्वारा पूछताछ किया गया।

यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, चीख सुनने के बाद भी ग्रामीणों ने नहीं बचाया

पूछताछ में वाहन चालक ने अपना नाम हीरालाल यादव व वाहन में बैठे अवध पढ़ते एवं सुनील जैन सभी रायपुर का रहना बताया। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने इस सोने चांदी और आभूषणों के साथ रकम का कोई सही जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस ने धारा 102 के तहत कार्यवाही कर सामान की जब्ती बनाई सामान के साथ पकड़ा है। व्यक्तियों ने इसे सुनील जैन ने स्वयं का ज्वेलरी शॉप एसएस सिल्वर ज्वेलरी शॉप सदर बाजार रायपुर में होना बताया। अन्य व्यक्ति उसके स्टाफ के व्यक्ति होना बताया। सदर बाजार रायपुर की दुकान से यह सामान बेचने के उद्देश्य से ओड़िसा ले जाया जाना बताया जा रहा है। उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर समान की जब्ती कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, इसमें नकदी ₹850000 , 1139.243 ग्राम सोने का आभूषण कीमत 55 लाख, 105 किलो ग्राम चांदी के आभूषण और सिल्ली 67 लाख, स्विफ्ट कार की कीमत 500000 आंकी गई है। जब्त सामान की कुल कीमत 1 करोड़ 33 लाख रुपए आंकी गई है। यह भी पढ़े-  छत्तीसगढ़ : जिगरी दोस्त बहन को करता था मैसेज, कई बार टोका, नहीं माना तो उतारा मौत के घाट… यह वीडियो देखें-