पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने लालपुर और चिलगुड़ा में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन

गंडई पंडरिया। पूर्व विधायक गिरवर जंघेल ने विगत दिनों ग्राम पंचायत लालपुर और चिलगुड़ा में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम लालपुर के वार्ड नं 04 में दो लाख की लागत से संस्कृतिक मंच निर्माण का भूमिपूजन किया गया।उसी प्रकार ग्राम पंचायत चिलगुड़ा में 2.50 लाख के लागत से चबूतरा निर्माण का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, पूर्व जमीदार लाल टारकेश्वर शाह ख़ुसरो, वरिष्ठ कांग्रेसी मोतीलाल जंघेल, पार्षद चेतन देवांगन, दिलीप ओगरे, भिज्ञेस यादव, नारायण लाल चतुर्वेदी, सूरज नामदेव, एल्डरमैन बालकदास डहरिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहसीन खान, मीडिया प्रभारी अमित टंडन, निरंजन धनकर, संतोष यदु, इजराइल खान, दिनेश रजक, पुलेंद्र साहू, सरपंच रानू पटेल, केशव पटेल, प्रेमबती ईश्वर साहू, खुमेश बंजारी, विद्या प्रसाद साहू, नीरज दुबे सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

गंडई पंडरिया : पीएम आवास से महरूम वार्डवासी, जर्जर मकान में रहने को मजबूर….

यह वीडियो देखें-