रायपुर। राजधानी रायपुर में सट्टा-पट्टी खिलाने वाले एक युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर तालाब में कूदकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने मृतक का सुसाइड नोट एसपी प्रशांत अग्रवाल को सौंपा है। इसके बाद एसपी ने दो आरक्षक को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय प्रवेश माखीजा न्यू शांति नगर में टंडन डेयरी के पास रहता था। उसने गुरुवार देर रात खम्हारडीह तालाब में कूदकर जान दे दी। सुबह युवक का लाश बरामद हुआ। मृतक ने सुसाइट नोट छोड़ रखा था। उसमें पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। युवक ने सिविल लाइन थाने में पदस्थ आरक्षक विक्रम वर्मा और अमित यादव का जिक्र करते हुए प्रताड़ित करने पर आत्महत्या करने की बात लिखी है। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि प्रवेश माखीजा नाम के एक युवक ने खम्हारडीह तालाब में आत्महत्या की है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसकी जांच की रही है। एक मीडिया को दिए बयान में एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बतायाकि मृतक का नाम प्रवेश माखीजा है। सट्टा के मामलों मे इसका नाम आते रहा है। इसने कल खुदकुशी की है। परिजनों ने सोसाइड नोट सौंपा है। उसमें मृतक ने दो आऱक्षकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया उक्त दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : जिगरी दोस्त बहन को करता था मैसेज, कई बार टोका, नहीं माना तो उतारा मौत के घाट…
छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, चीख सुनने के बाद भी ग्रामीणों ने नहीं बचाया
यह वीडियो देखें-