मां, बेटे और ससुर की हत्या का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में बताई ये वजह

अंबिकापुर। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का खुलासा सरगुजा पुलिस ने किया है। गिरफ्तार आरोपी कोई और नहीं उसका पड़ोसी है, जो उससे एकतरफा प्रेम करता था। महिला के बार-बार मना करने पर युवक महिला से नाराज था। उसे महिला का किसी दूसरे के साथ संपर्क होने का शक था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी। लेकिन इस दौरान उसका बच्चा और ससुर भी आया गया, इसलिए दोनों को मार डाला। पुलिस ने आरोपी युवक को धारा 302, 201 भादवी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को हत्या की सूचना सुबह मिली 

सरगुजा जिले में स्थित थाना उदयपुर के ग्राम लेंगा से 9 सितंबर की सुबह-सुबह पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की ग्राम लेगा के मेधूराम शिरदार पिता स्व किरूराम सिरदार (52 वर्ष) उसकी बहू कलावती सिदार पति स्व. भजन सिरदार (27 वर्ष) एवं उसका पोता चंद्रिका सिरदार (10 वर्ष) की निर्ममता से हत्या कर दी है. कुछ देर में यह खबर सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ में आग की तरह फैल गई, जिस पर तत्काल एसपी अमित तुकाराम काबले, एएसपी विवक शुक्ला, एसडीओपी अंबिकापुर अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी उदयपुर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही मौके पर डॉग स्क्वाड एफएसएल की टीम एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे।

छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, चीख सुनने के बाद भी ग्रामीणों ने नहीं बचाया

आरोपी ने मां, बेटे और ससुर की निर्ममता से की हत्या 

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल में तीनों मृतकों की बॉडी अलग-अलग जगहों पर पड़ी हुई थी, जिसमें बच्चे चंद्रिका की बॉडी घर से लगभग 40 मीटर की दूरी पर सड़क पर पड़ी मिली, जिसके गले को धारदार हथियार से काटा गया था एवं शरीर को चाकू से धोंपा गया था। मृतक कलावती को भी चाकू से वार एवं गले को धारदार हथियार से काटा गया था। जिसका शरीर घर के कमरे के दरवाजे के पास पड़ा मिला। मृतका के ससुर मेधु राम सिरदार के शरीर में भी कई जगहों पर चाकू से मारने के निशान पाए गए। जिसकी बॉडी घर के बाहर रोड किनारे पड़ी मिली। घटनास्थल को देखने के बाद तत्काल एसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद सदेहियों से पूछताछ करने एक टेक्निकल एनालिसिस करने साइबर की टीम, एफएसएल की टीम एवं परिवार से पूछताछ करने के लिए एक टीम का गठन किया गया।

हत्या का खुलासा ऐसे हुआ

इसी बीच मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त महिला के घर से कुछ दूरी पर रहने वाला अरविन्द सिरदार उर्फ वितना की उक्त घटना में संलिप्ता हो सकती है। अरविंद से पूछताछ करने पर प्रारंभ में उसके द्वारा ऐसी किसी घटना से इनकार कर दिया गया। लेकिन जब उससे पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। अरविंद ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका के साथ वह प्रेम संबंध बनाने की इच्छा रखता था और महिला के द्वारा बार-बार इनकार करने पर 9 सितंबर की रात में लगभग 12 बजे वह कलावती को जान से मारने की नियत से उसके घर पहुंचा। [caption id="attachment_2193" align="aligncenter" width="225"] आरोपी अरविंद[/caption]   महिला के द्वारा दरवाजा खोलने के बाद मृतका खाट पर बैठ गई एवं आरोपी पर चिल्लाने लगी कि रात में उसके घर क्यों आया है। तभी आरोपी अपने पास रखें चाकू से मृतका पर वार किया। मिली जानकारी के मुताबिक, जिससे बचने के प्रयास में चाकू उसके बच्चे के पेट में जाकर लगा और उसका बच्चा हल्ला करते हुए दौड़ कर बाहर भागा। इस बीच आरोपी मृतका को मारकर वहां से बाहर निकला, बच्चा कुछ दूर जाकर सड़क पर बेहोश होकर गिर गया था। आरोपी के द्वारा बच्चे पर पुचाकू से वार कर निर्ममता पूर्वक गला काटकर हत्या कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर मृतका का ससुर मेधू राम निकल कर आया और उसे भी आरोपी के द्वारा मार दिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि उसने घटना में प्रयुक्त चाकू को खेत में छुपा कर रखा है। साथ ही महिला का मोबाइल को वह अपने साथ ले गया। इसके बाद घटना के वक्त पहने हुए कपड़े और मोबाइल को जला दिया जले हुए कपड़े एवं मोबाइल को तथा चाकू को आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसपी ने मामले को सुलझाने वाले पुलिस कर्मियों को इनाम देने की घोषणा की है। यह भी पढ़े-  छत्तीसगढ़ : जिगरी दोस्त बहन को करता था मैसेज, कई बार टोका, नहीं माना तो उतारा मौत के घाट… यह वीडियो देखें-