Ind vs Eng : मैनचेस्टर का 5वां टेस्ट मैच रद्द, भारत 2-1 से आगे, फिर भी सीरीज नहीं जीती, BCCI ने ECB को दिया ये ऑफर

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है। भारतीय टीम मे कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के बाद मैच रद्द किया गया है। बीसीसीआई और ईसीबी ने काफी चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया। पहले इस मैच को एक दिन के लिए टाला जाना तय किया गया था, लेकिन अब पूरे टेस्ट मैच को ही रद्द दिया गया है।  इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान जारी कर कहा है कि कोविड-19 के कई मामले सामने आने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने टेस्ट के पहले दिन मैदान पर उतरने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद इस मुकाबले को रद्द करने का निर्णय लिया गया। भारत टेस्ट सीरीज में अभी भी 2-1 से आगे है। अब सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच को बाद में आयोजित किया जाएगा। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा, 'बीसीसीआई और ईसीबी के बीच मजबूत रिश्तों को देखते हुए, बीसीसीआई ने ने रद्द हुए टेस्ट मैच को रिशेड्यूल करने के लिए ईसीबी को ऑफर दिया है। दोनों ही बोर्ड इस टेस्ट मैच को आयोजित करने के लिए विंडो की तलाश करेंगे।' https://twitter.com/BCCI/status/1436262016063352861 गुरुवार को टीम इंडिया के फिजियो योगेश परमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद भारतीय टीम में हड़कंप मचा गया था। वहीं टीम के सभी खिलाड़ियों के आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। यह माना जा रहा था कि 5वां टेस्ट अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से ही खेला जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आखिरी टेस्ट मैच अब अगले इंग्लैंड दौरे पर होने की उम्मीद है। अगले साल भारत लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस मैच के रद्द होने के साथ ही भारत ने अभी 14 साल बाद इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का मौका गंवा दिया। हालांकि टीम के पास अब भी मौका है, लेकिन उसके लिए टीम को अभी इंतजार करना होगा। जुलाई में होगा टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा अगले साल जुलाई में टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा करेगी। ईसीबी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, भारत दौरे की शुरुआत एक जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ करेगा। दो अन्य टी20 मुकाबले ट्रेंट ब्रिज (3 जुलाई) और एजियास बाउल (6 जुलाई) में खेले जाएंगे। तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज एजबस्टन (9 जुलाई), ओवल (12 जुलाई) और लॉर्ड्स (14 जुलाई) पर खेली जाएगी। बता दें कि चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय खेमे में कोरोना दस्तक दे दी थी। सबसे पहले टीम के हेड कोच रवि शास्त्री कोरोना की चपेट में आए थे। शास्त्री इस समय आइसोलेशन में हैं। उनके अलावा फील्डिंग कोच आर श्रीधर, बॉलिंग कोच भारत अरुण और फिजियो नितिन पटेल भी लंदन में आइसोलेशन में हैं। ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश टीम को 157 रनों से रौंदा था। एक मैच रद्द हुआ था। इंडिया की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की थी।  Tokyo Paralympics : भारत का बेहतरीन प्रर्दशन, 5 स्वर्ण समेत कुल 19 पदक जीते, जानिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे 

शिखर धवन का आयशा मुखर्जी से तलाक, क्रिकेटर का नहीं आया कोई बयान

यह वीडियो देखें-