जशपुर। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालात गंभीर बताई जा रही है। घटना बगीचा थाना क्षेत्र के तहसील चौक की है। मिली जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार दो बाइक के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दो सवारों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीसरे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथे सवार की हालत खतरे से बाहर है। वहीं दो बाइक की टक्कर से मौत की जानकारी मिलते ही बगीचा एसडीएम आकांशा त्रिपाठी और तहसीलदार अविनाश चौहान मौके पर पहुंचे। और ऑटो के जरिए चारों को अस्पताल भेजा। एक ही हालत गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर किया गया है। चारों युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, सरकारी विभाग पीएचई के चारपहिया वाहन CG 02-3827 के चालक ने हटरी चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में घायल महिला और बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। भीख मांगकर गुरज-बसर करने वाले बुजुर्ग को आंखों से दिखाई नहीं देता है.।
घटना में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बुजुर्ग की हालत हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने वाहन में तोड़फोड़ भी की है। घटना की सूचना पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, चीख सुनने के बाद भी ग्रामीणों ने नहीं बचाया
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ : जिगरी दोस्त बहन को करता था मैसेज, कई बार टोका, नहीं माना तो उतारा मौत के घाट…
यह वीडियो देखें-