नौकरी : इंडियन नेवी, आईसीजी और एसएआई पर भर्ती, योग्यता व अंतिम तिथि के बारे में पढ़िए डिटेल में...
रायपुर। इंडियन नेवी, आईसीजी और एसएआई पर नौकरी के लिए भर्ती निकली है। इन पदों के लिए योग्यता व अंतिम तिथि के बारे में विस्तार से पढ़िए डिटेल में...
इंडियन नेवी में करियर बनाने (नौकरी) की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज है। नौसेना ने नोटिफिकेशन जारी कर अविवाहित पुरूष और महिला अभ्यर्थियों से कार्यकारी, तकनीकी और शिक्षा शाखा में शार्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) अधिकारी पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं। कुल 181 पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होगी।
समय सीमा 5 अक्टूबर
अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉगिन कर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
योग्यता
बीएससी, बीकॉम, बीएससी(आईटी) बीई/बीटेक एमबीए, एमसीए डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़े।
आईसीजी ग्रुप सी पदों पर 10वीं पास के लिए नौकरी
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइर (साधारण ग्रेड), ग्रुप सी के 2 पदों पर भर्ती (नौकरी) के लिए रोजगार समाचार पत्र में नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास अभ्यर्थी सूचना जारी होने के 30 दिनों के अंदर आवेदन फॉर्म भरकर सभी जरूरी दस्तावेज के साथ साधारण डाक से इस पते पर भेज दीजिए- the commander, coast guard region (A&B), port blair, post Box No. 716, Haddo,(PO) Port Blair-744 102.
एसएआई कोच के 100 पदों पर आवेदन आमंत्रित
भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने बॉक्सिंग, हॉकी, शूटिंग समेत विभिन्न खेलों के लिए कोच के 100 पदों के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन फॉर्म sportsauthorityofindia.nic.in/saijobs/ पर लॉगिन कर 15 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा
इग्नू असाइनमेंट वैधता अवधि बढ़ी
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने एमपी एमपीबी कोर्सेज के लिए असाइनमेंट की वैधता अवधि को बढा दिया है। सभी कोर्सेज केलिए वैधता अवधि 6 महीने (1सेमेस्टर) से बढ़ाकर 1 साल (2 सेमेस्टर) कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनसार, पीजी डिप्लोमा, एमपीबी(एमबीए-बैकिंग और वित्त) के सभी कोर्सेज के साथ-साथ नए एमबीए, एमबीपी प्रोग्राम सहित मौजूदा प्रबंधन कोर्सेज के लिए असाइमेंट वैधता अवधि बढ़ा दी गई है।
सीबीएसई ने क्वेश्चन पेपर तैयारी को बताया अफवाह
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा को लेकर जरूरी नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर साफ किया है कि वह 9वीं और 11वीं क्लास के स्वेश्चन पेपर तैयार नहीं करेगा। सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्वेश्चन पेपर तैयारी करने की अफवाहों का खंडन किया है।
गुरुवार को सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर फेक न्यूज का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि यह सामने आया है कि सीबीएसई अपने सभी स्कूल को कक्षा कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तैयार करके देगा। इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि यह फर्जी खबर है और सीबीएसई के एजेंडे में ऐसी कोई योजना नहीं है। सीबीएसई ने कहा कि यह फिर से बताया जा रहा है कि आप ऐसी किसी भी जानकारी पर विश्वास न करें जो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है और बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
जेईई एसवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो गई है। इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़कपुर की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस 2021 के लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू होकर 16 सितंबर तक चलेगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन परीक्षा के ले क्वालीफाई किया है और 2.5 लाख रैंक में आते हैं। वे जेईई एडवांस परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार को यह ध्यान देना होगा कि पंजीकृत उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2021 है। इसके अलावा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 25 सितंबर को उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2021 को किया जाएगा।
रायपुर में नीट के 32 परीक्षा सेंटर
नीट 2021 का आयोजना 12 सितंबर को होगा। रायपुर में इसके लिए 32 सेंटर बनाये गए हैं। परीक्षा के लिए कुल 12600 अभ्यर्थी पात्र पाये गए है।
( नोट- यह जानकारी अंतिम सत्य नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डिटेल में पता करें)
यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा…
यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्ती, पढ़िए डिटेल में…
यह भी पढ़े- नौकरी और परीक्षा अलर्ट : इंजीनियर, आईटीआई व प्रोफेसर भर्ती, CA और JEE एडवांस परीक्षा पर अपडेट…
यह वीडियो देखें-