सावधान : वॉट्सएप हैक कर रहे साइबर ठग, करीबियों से मांग रहे पैसे, जानें बचने के तरीके...

रायपुर। साइबर ठगों ने ठगी का एक और नया तरीका खोज निकाला है। अब वॉट्सएप अकाउंट को हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम दे  रहे हैं। इसको लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने लोगों को बचने आगाह किया है। मोबाइल भले ही किसी के हाथ में रहे, लेकिन आपका वॉट्सएप ठग आपरेट करते हैं। वे कहीं से भी बैठकर मुख्य वॉट्सएप में दोस्तों और परिचितों को  मैसेज कर किसी न किसी मुसीबत में फंसने का हवाला देकर पैसे मांगते हैं।

वॉट्सएप को ऐसे सुरक्षित रह सकते हैं

अधिकांश लोग वाट्सएप और फेसबुक का उपयोग करते हैं, लेकिन उनके फीचर की जानकारी नहीं रहती है। वॉट्सएप में सेटिंग का विकल्प होता है। उसमें अकाउंट को क्लिक करें। उसमें टू-स्टेप वेरिफिकेशन आप्शन को क्लिक करें। इसमें पिन नंबर, ई मेल का विकल्प होता है। फिर पिन में जाकर पासवर्ड डालें और अपना मेल अपलोड करें। इससे वॉट्सएप  सुरक्षित हो जाएगा।

इन बातों का रखे ख्याल

यदि सात दिनों के भीतर आपको लगता है कि आपके अकाउंट का गलत उपयोग किया जा सकता है तो आप अपने परिचितों से वॉट्सएप नंबर को रिपोर्ट करने बोल सकते हैं। रिपोर्ट होने पर आपके नंबर से अकाउंट को कुछ दिनों के लिए ब्लाक कर दिया जाएगा। जिसे आप भविष्य में वॉट्सएप हेल्प की मदद से फिर से प्राप्त कर सकते हैं। वॉट्सएप हैक होने पर ये करेंसबसे पहले आप अपने वाट्सएप को रि इनस्टाल करेंमोबाइल नंबर से वॉट्सएप को रजिस्टर करें। मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को इंटर करें। ओटीपी इंटर करने के बाद 6 डिजिट को पूछा जाएगा, जिस पर आप बार-बार फारगेट बटन को क्लिक करें। सात दिनों के बाद आपका अकाउंट रिसेट हो जाएगा। इस तरह से आप फ्रैंड या फिर रिश्तेदार के साथ की गई चैट की सुरक्षा की जांच कर सकते हैं. आइए पता लगाते हैं.

आपकी चैट सुरक्षित है या नहीं ऐसे लगाएं पता

इसके लिए सबसे पहले अपने WhatsApp अकाउंट को खोलें। इसके बाद अपने किसी भी दोस्त के चैटबॉक्स को ओपन करें। इतना करने के बाद उसकी प्रोफाइल पर जाकर Encryption के ऑप्शन को सलेक्ट कर लें। आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक QR Code और 60 डिजिट के नंबर आ जाएंगे। अब अपने उस फ्रैंड के साथ हैं तो उसके चैट में दिए गए QR Code से अपने कोड को स्कैन करें या फिर दोनों के 60 डिजिट के नंबर्स को मैच करें। अगर नंबर मिलते हैं तो आपकी चैट सेफ है अगर नहीं मिलते हैं तो समझ जाएं कि आपकी चैट को हैक कर लिया गया है।

आपका वॉट्सएप हैक ऐसे चलेगा पता

बैटरी ड्रेन क्या आपके स्मार्टफोन की बैटरी सामान्य से ज्यादा तेजी से खत्म होने लगी है? फोन की बैटरी क्षमता समय के साथ कम होती जाती है, लेकिन यह प्रक्रिया आमतौर पर धीरे-धीरे होती है। अगर आप अचानक बैटरी लाइफ में गिरावट देखते हैं, तो यह एक संकेत हो सकता है कि आपका फोन हैक हो गया है। मैलवेयर बैकग्राउंड में चल रहा है जिससे बैटरी तेजी से खत्म हो रही है। स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस में कमी यदि आपके स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस हाल ही में प्रभावित हुई है, आप वेबपेज (Webpage) को ठीक से लोड नहीं कर पा रहे हैं, या आपको अपने फोन को तेजी से चलाने के लिए फिर से चालू करना होगा, तो संभव है कि डिवाइस में चल रहे मैलवेयर सॉफ़्टवेयर की वजह से ये सब दिक्कतें आ सकती है। यह आपके सिस्टम के रिसोर्स का इस्तेमाल करके बैकग्राउंड में चुपचाप काम करने वाला एक क्रिप्टोक्यूरेंसी माइनर भी हो सकता है। पॉपअप और एडवर्टाइजमेंट क्या आप गूगल, ट्विटर या फेसबुक जैसी प्रसिद्ध वेबसाइटों को ब्राउज़ करते समय अपरिचित और संदिग्ध पॉपअप (POP UP) देखते हैं? इन साइटों में आमतौर पर मैलवेयर पॉपअप नहीं होते हैं जो आपको एंटीवायरस (Antivirus) सॉफ़्टवेयर या अन्य टूल्स इंस्टॉल करने के लिए कहते हैं। अगर आप वेब ब्राउज़ (Web Browser) करते समय या अपने फ़ोन का इस्तेमाल करते हुए इन विज्ञापनों को देख रहे हैं, तो आपका फोन Adware से संक्रमित हो सकता हैं। फोन के ऐप्स ठीक से नहीं कर रहे हैं काम अगर जाने-माने ऐप्स जैसे कि WhatsApp, या Instagram अचानक से हैंग या फ्रीज करना शुरू कर देतें है, या बिना Uninstall किए आपके फोन से गायब हो जाते हैं तो संभव है कि मैलवेयर सॉफ़्टवेयर की वजह से आपका डिवाइस की स्टोरेज खत्म हो रही है। बैटरी लाइफ जल्दी खत्म होना अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी काफी जल्दी डाउन हो रही है और आपका डाटा जल्दी खत्म हो रहा है, तो सावधान होने की जरूरत है| हो सकता है कि आपके फोन पर हैकर्स की नजर हो और उनकी छेड़छाड़ के कारण ही आपके फोन में ऐसे बदलाव आ रहे हों| हैकर्स से कैसे बचें 1.अज्ञात स्रोतों से कभी भी कोई सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल न करें 2 पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क का इस्तेमाल न करें 3.एंटी-मैलवेयर सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें 4. पर्सनल फ़ाइलों का बैकअप लें और फ़ैक्टरी रीसेट करें 5. अपना फोन अनजान शख्स को ना दें याद रखें, हैकर्स को केवल आप ही रोक सकते हैं, लेकिन आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके डिवाइस में क्या चल रहा है। इसलिए सतर्क रहें।

वॉट्सएप से OTP भेजकर धोखाधड़ी

वॉट्सएप (Whatsapp) मेसेजिंग ऐप अब स्कैमर्स और हैकर्स का नया टारगेट बन गया है। ये नया घोटाला एक OTP स्कैम से जुड़ा है। वॉट्सएप से जुड़ा ऐसा केस वैसे तो पिछली साल भी देखा गया था, और अब यह फिर से सामने आया है। आइए आपको बताते हैं इस नए स्कैम के बारे और जानते हैं की कैसे आप बच सकते हैं इस फ्रॉड से..

 है ये नया OTP स्कैम 

नए स्कैम में एक OTP के जरिए आपका वॉट्सऐप अकाउंट हैक किया जा सकता है। हैक करने के लिए हैकर आपको किसी अनजान नंबर से या किसी दोस्त के नंबर से वॉट्सएप पर एक मैसेज भेजेगा। फिर हैकर आपसे कहेगा कि कुछ इमर्जेंसी है। उसका वॉट्सएप अकाउंट लॉक हो गया है और उसके मोबाइल नंबर पर OTP नहीं आ रहा है। ऐसे में आपको लगेगा की आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार मुश्किल में है और आप उसकी मदद कर दें। अब आपके नंबर पर एक OTP आएगा जिसे हैकर अपने साथ शेयर करने के लिए कहेगा। OTP शेयर करते ही आपका वॉट्सएप अकाउंट आपके डिवाइस से लॉग आउट हो जाएगा। साथ ही ऐप पर मैसेज मिलेगा कि आप अपने डिवाइस पर अकाउंट से लॉग आउट हो गए हैं और किसी दूसरे डिवाइस पर आपके नंबर से वॉट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे आपका Whatsapp Account हो जाएगा हैक  हैकर किसी और डिवाइस में वॉट्सएप पर आपका फोन नंबर एंटर करता है और इस वजह से आपको ओटीपी मिलता है। अगर आप झांसे में आ गए और ओटीपी शेयर कर दिया तो आप अपने वॉट्सऐप अकाउंट से हाथ धो बैठेंगे। ओटीपी शेयर करने के बाद हैकर्स आपके वॉट्सएप अकाउंट को गलत कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और आप कुछ नहीं कर पाएंगे। वॉट्सएप हैक होने पर करें ये काम अगर आप हैकर के झांसे में आ गए और उसे आपके वॉट्सएप अकाउंट का एक्सेस मिल गया, तो आपको अपना वॉट्सएप तुरंत रिसेट कर देना चाहिए। आपको फिर से वैसे ही वॉट्सऐप पर लॉग-इन करना होगा, जैसे पहली बार अकाउंट बनाने के दौरान लॉग-इन किया होगा। इससे फिर से आपके नंबर पर OTP आएगा और आप अपने डिवाइस पर वॉट्सएप का एक्सेस पा लेंगे। वहीं, हैकर के डिवाइस से आपका वॉट्सऐप अकाउंट लॉग-आउट हो जाएगा।  WhatsApp OTP स्कैम से ऐसे बचें हमेशा याद रखें कि वॉट्सएप कभी भी बिना मांगे आपको OTP नहीं भेजता है। इसका मतबल जब तक आप OTP के लिए रिक्वेस्ट नहीं करेंगे, तब तक आपके नंबर पर OTP नहीं आएगा।  अगर बिना रिक्वेस्ट के आपके पास OTP आता है, तो उसे नजरअंदाज कर दें और किसी के साथ शेयर न करें। कोई दोस्त, रिश्तेदार या परिवार का सदस्य टेक्स्ट मैसेज करके OTP मंगता है, तो पहले उसे कॉल करके कन्फर्म करें कि वह आपका जानने वाला है या नहीं। इसके बाद अगर वाकई वह परिवार का सदस्य या दोस्त है और आपको उसके साथ OTP शेयर करने की जरूरत समझ में आती है, तभी OTP शेयर करें। वॉट्सएप से साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। इसमें साइब ठगों ने व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर परिचितों से ठगी की कोशिश की। वहीं, अब तक फेसबुक का क्लोन अकाउंट बनाकर साइबर ठगी की शिकायत आई थी। व्हाट्सएप के जरिए ठगी का नया मामला है।

परिचितों को मैसेज भेज कर रुपए की मांग

साइबर अपराधी फोन हैक कर परिचितों को मैसेज भेज कर रुपए मांग रहे है। अगर किसी रिश्तेदार से वॉट्सएप मैसेज कर रुपए मांग करें तो पहले रिश्तेदार को कॉल करके कंफर्म करे। इससे आप ठगी से बच सकते हैं। अगर कोई अनजान पर्सन आपसे कॉन्टैक्ट करे तो उसको रिप्लाई ना करें। कभी भी किसी से अपनी बैंक डिटेल शेयर ना करें। अगर कोई डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड का पिन और इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड मांगे तो उसे कभी शेयर ना करें। अगर किसी नये नंबर से कोई मीडिया फाइल आयी है तो उसे कभी डाउनलोड ना करें। हो सकता है उस फाइल में कोई वायरस हो जिससे आपका अकाउंट हैक हो सकता है। अपने फोन में ऑटो डाउनलोड डिसेबल करें। वॉट्सएप की सेटिंग्स में जाकर डेटा और स्टोरेज यूसेज में जाकर सेटिंग्स चेंज कर लें। इससे कोई भी फाइल अपने आप डाउनलोड नहीं होगी। अगर आपका फोन खो जाये तो सबसे पहले वॉट्सएप  डीएक्टिवेट करें। इसके लिये आप support@whatsapp.com ईमेल कर सकते हैं या किसी दूसरे फोन से वॉट्सएप में लॉगिन करके फिर वॉट्सऐप डिलीट या डीएक्टिवेट कर सकते हैं। फोन बदलने पर पहले फोन की सेटिंग्स में जाकर फोन का सारा डेटा डिलीट कर दें और उसे फैक्ट्री वर्जन पर रीसेट कर दें ताकि आपकी जानकारी सेफ रहे। अनजान या पब्लिक वाई-फाई यूज करने से बचें इससे हैकिंग के चांस बढ़ जाते हैं। कई बार हैकर्स वाई-फाई से आपके फोन को हैक ऑनलाइन फ्रॉड कर सकते हैं।

वीडियो कॉल के जरिए ठगी

वाट्सएप और फेसबुक के जरिये वीडियो कॉल करके एक बहुत बड़ा स्कैम किया जा रहा है। जहां आपको अनजाने नम्बर से कॉल आता है और फिर आपकी फ़ोटो या वीडियो को कैप्चर करके उसे न्यूड फोटो या वीडियो में तब्दील किया जाता है। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी दी जाती है फिर पैसे ऐंठे जाते हैं। कई लोग अपने न्यूड फोटो या वीडियो देखकर, बदनामी होने से डर जाते हैं और ब्लैकमेलर को उनकी मांगी कीमत देने को मजबूर हो जाते हैं। देशभर में कई लोग ऐसे है जो इस स्कैम का शिकार हो चुके हैं। इसलिए सावधान और सतर्क रहे। ( नोट- यह जानकारी विभिन्न सोर्स से एकत्र की गई है। अगर आपका वॉट्सएप हैक हो गया है तो विषय विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही पुलिस को सूचना दे सकते हैं) यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी : 2492 पदों पर होगी भर्ती, जानिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्या कहा… यह भी पढ़े- नौकरी के अवसर : छत्तीसगढ़ में प्रोफेसरों की होगी बंपर भर्ती, ADPPO के पदों के लिए भी भर्तीपढ़िए डिटेल में  नौकरी और परीक्षा अलर्ट : इंजीनियर, आईटीआई व प्रोफेसर भर्ती, CA और JEE एडवांस परीक्षा पर अपडेट… यह वीडियो देखें-